Share Market: बाजार में छलांग के साथ उछाल पर पहुंचा सेंसेक्स, फिलहाल 523 अंक बढ़त पर जारी है कारोबार
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:46 AM
मुंबई: अमेरिकी बाजार (Share Market) में मिलने वाले वाली संकेत से हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार में तेजी होना शुरू हो गई है। कारोबार की शुरुआत में 30 अंक वाला सेंसेक्स 427.49 अंक चढ़ने के बाद 56,245.60 पर खुल गया था। वहीं 50 अंक वाले निफ्टी में भी शुरुआती कारोबार में तेजी देखी गई थी। फिलहाल सेंसेक्स 507 अंक की बढ़त के बाद 56,325 पर कारोबार जारी है।शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 में से 26 शेयर में तेजी हो गई थी।
दूसरी तरफ दो दिन की शुरुआत (Share Market) होने के बाद अमेरिकी बाजार में खरीदारी देखने को मिल गई थी। डाओ 435 प्वाइंट उछलकर दिन की ऊंचाई पर बंद हो गया था। IT शेयर में आई तेजी से नैस्डेक में 2.7 प्रतिशत का उछाल देखी गई थी। अमेरिकी बाजारों में शुरुआत सुस्त हुई लेकिन बाद में अच्छी रिकवरी देखने को मिल रही थी। आज UK, चीन, होन्ग कोंग, ताइवान और थाईलैंड के बाजार बंद रहने वाले हैं।
गुरुवार को शेयर बाजार का कैसा रहा हाल
इससे पहले गुरुवार शाम के समय शेयर बाजार में पिछले दो दिन से जारी गिरावट पर रोक लगा दी गई थी। 30 शेयर पर आधारित बीएसई सेंसेक्स कारोबार के अंत में 436.94 अंक उछाल करने के बाद 55,818.11 अंक पर बंद हो गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 105.25 अंक की बढ़त के साथ 16,628 अंक पर पहुंचकर बंद हुआ था।
आज सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में बढ़त हुई है। सबसे ज्यादा तेजी IT में 2.18% की हो चुकी है। वहीं मीडिया, मेटल, PSU बैंक, FMCG, फार्मा, प्राइवेट बैंक, रियल्टी, बैंक, ऑटो और फाइनेंशियल सर्विस में मामूली बढ़त देखी गई है।