Bigg Boss 15: 'बिग बॉस 15' के ग्रेंड फिनाले में सिद्धार्थ शुक्ला के अंदाज में नजर आई शहनाज गिल
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:34 PM
बिग बॉस (Bigg Boss 15 grand finale) के ग्रैंड फिनाले में अब कुछ ही देर में विनर का पता चल जाएगा । देखते हैं कि कौन इस सीजन की ट्रॉफ़ी अपने साथ लेकर जायेगा । बता दें फिनाले में बिग बॉस के एक्स कंटेस्टेंट और विनर भी सेट पर पहुंचे। बता दें कि इस बार शहनाज गिल भी फिनाले में परफॉर्म करती नजर आईं । शहनाज (Shehnaz Gill) अपनी परफॉर्मेंस से बिग बॉस 13 के विनर और अपने सबसे करीबी दोस्त रहे सिद्धार्थ शुक्ला को ट्रिब्यूट देती नजर आईं । फिनाले की रात 'बिग बॉस 13' की कंटेस्टेंट शहनाज गिल 'बिग बॉस 15' के ग्रैंड फिनाले में पहुंचीं, वह सिद्धार्थ (Shehnaaz cries missing Sidharthको याद कर रोने लगीं। सलमान के भी आंसू आ गए। सिद्धार्थ शुक्ला (Sidharth Shukla) को 'तू यहां है' गाने से ट्रिब्यूट दिया। साथ ही वह 'बिग बॉस 13' में सिद्धार्थ शुक्ला द्वारा बोले गए डायलॉग पर परफॉर्म करती नजर आई । इस परफॉर्मेंस को देख ऐसा लगा कि मानो सिद्धार्थ वापस लौट आए हों। शहनाज ने सिद्धार्थ के डायलॉग्स में जान डाल दी है। शहनाज ने इस प्रोमो को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है और साथ में लिखा है, 'वंस ए किंग, ऑलवेज ए किंग। BB GOAT सिद्धार्थ शुक्ला। समझ में आया ना?' शहनाज के इस ट्रिब्यूट को देख फैंस एक बार फिर सिद्धार्थ को याद कर रहे हैं।
शहनाज की 'जान' थे सिद्धार्थ शुक्ला
सिद्धार्थ और शहनाज की पहली मुलाकात 'बिग बॉस 13' (Bigg Boss 13) में हुई थी और उसी के दौरान उनका मजबूत रिश्ता बन गया था। सिद्धार्थ और शहनाज की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। फैन्स ने तो सिद्धार्थ और शहनाज को 'सिडनाज' नाम तक दे दिया था। शहनाज सिद्धार्थ को बहुत पसंद करती थीं और वह उनके लिए अपने प्यार का इजहार भी कर चुकी थीं। लेकिन क्या पता था कि सिद्धार्थ एक दिन उनसे यूं दूर चले जाएंगे।
Read Also: Mahatma Gandhi Death anniversary- गाँधी जी के जीवन से हमने क्या सीखा, और क्या सीख सकते हैं?