Share Market News:शेयर बाजार की उछाल के साथ हुई शुरुआत, सेंसेक्स में 193 अंक की हुई गिरावट
(Share Market News) Source: NavBharat Times
भारत
चेतना मंच
18 Jan 2022 04:46 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार (Share Market News) में आज हफ्ते के दूसरे दिन तेजी देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 206 पॉइंट्स की गिरावट के बाद 61,100 पर पहुंच चुका है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप (Market Cap) पहली बार 281 लाख करोड़ रुपए के पार हो गया है। कल यह 280.10 लाख करोड़ रुपए हो गया था।
सेंसेक्स (Sensex) आज 122 पॉइंट्स ऊपर होने के बाद 61,430 पर खुल गया था। पहले घंटे में इसने 61,463 रुपए का ऊपरी और 61,366 का निचला स्तर बनाने में कामयाबी हासिल की। इसके 30 शेयर्स में 5 शेयर्स गिरावट में और 25 बढ़त में कारोबार जारी है। बढ़ने वाले अहम स्टाॅक में सनफार्मा, टेक महिंद्रा, टाइटन, बजाज फाइनेंस, ITC, बजाज फिनसर्व और HDFC बैंक शामिल हैं।
इसके साथ ही पावरग्रिड, TCS, NTPC, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, नेस्ले और एयरटेल के साथ इंफोसिस भी सूची में मौजूद है। गिरने वाले स्टॉक (Share Market News) में एशियन पेंट्स, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति और अल्ट्राटेक हैं। सेंसेक्स के 314 शेयर्स अपर और 137 लोअर सर्किट में पहुंच गए हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 18,337 पर खुल गया था। इसने 18,350 का ऊपरी और 18,321 का निचला स्तर बना लिया था। इसके 50 स्टॉक में से 37 बढ़त में और 13 गिरावट में कारोबार हो रह है। निफ्टी नेक्स्ट 50, निफ्टी मिडकैप, निफ्टी बैंक और निफ्टी फाइनेंशियल इंडेक्स बढ़त में पहुंचा है।
निफ्टी (Nifty) के गिरने वाले प्रमुख शेयर में आयशर मोटर्स, अल्ट्राटेक सीमेंट, मारुति, हीरोमोटो कॉर्प और ग्रासिम शामिल है। बढ़त वाले स्टॉक में सनफार्मा, टेक महिंद्रा, इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम है। इससे पहले सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 86 पॉइंट्स की बढ़त करने के बाद 61,308 पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 52 अंक बढ़कर 18,308 पर बंद हो गया था।