Stock Market:शेयर बाजार की शुरुआत में हुई गिरावट, सेंसेक्स 57,005 पर पहुंचा
(Stock Market) Source: Business Today
भारत
चेतना मंच
25 Jan 2022 04:34 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार (Stock Market) लगातार छठे दिन तेज गिरावट के साथ 57,158 पर खुल गया था। पहले मिनट में सेंसेक्स 1000 पॉइंट्स कम हो गया। हालांकि अब यह 486 अंक नीचे 57,005 पर कारोबार जारी है। निवेशकों (Investors) को पहले मिनट में 4.5 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हो चुका है। दिग्गज कंपनी रिलायंस का शेयर 2% टूट चुके हैं। कल भी यह 3% गिरावट के साथ बंद हो गया था।
कल मार्केट कैप (Market Cap) 260.44 लाख करोड़ रुपए हो गया था जो सुबह 258.5 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया। अभी यह 260.88 लाख करोड़ रुपए हो गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स आज 333 पॉइंट्स गिरकर 57,158 पर खुला गया था। पहले घंटे में यही लेवल इसका ऊपरी स्तर हासिल कर लिया था। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 12 शेयर्स बढ़त में और बाकी 18 गिरावट में हो चुके हैं।
बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में एक्सिस बैंक (Axis Bank) आज 4% ऊपर है जबकि एयरटेल 1.48%, टाटा स्टील, इंडसइंड और पावरग्रिड भी ऊपर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। SBI और ICICI बैंक के शेयर में मामूली बढ़त हो गई है। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में एशियन पेंट्स में 3% की गिरावट हो गई है।
इनके अलावा विप्रो, कोटक बैंक, रिलायंस और नेस्ले 2-2% गिरकर कारोबार जारी है। HDFC, टेक महिंद्रा, टाइटन, इंफोसिस, अल्ट्राटेक और बजाज फिनसर्व में भी गिरावट हो गई है। HUL, TCS, मारुति, सनफार्मा, डॉ. रेड्डी और ITC के शेयर भी नीचे कारोबार चल रहा है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 100 अंक टूटकर 17,100 पर कारोबार (Stock Market) हो रहा है। निफ्टी 17,001 पर खुला गया था। इसने पहले घंटे में 17,021 का ऊपरी और 16,836 का निचला स्तर बनाने में कामयाब हो गया था। इसके 50 शेयर्स में से 16 बढ़त में और 34 का गिरावट में कारोबार जारी है। इसके बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में एक्सिस बैंक, एयरटेल, टाटा स्टील, JSW स्टील और इंडसइंड बैंक शामिल है। गिरने वाले शेयर्स में एशियन पेंट्स, विप्रो, रिलायंस, कोटक बैंक और HDFC पहुंच गया है।