Stock Market:बाजार की शुरुआत में हुई गिरावट, सेंसेक्स 1139 अंक लुढ़का
(Stock Market) Source: Business Today
भारत
चेतना मंच
27 Jan 2022 04:33 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार (Stock Market) में आज फिर भारी गिरावट हो चुकी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1139 पॉइंट्स गिरने के बाद 56,718 पर पहुंच चुका है। निवेशकों को पहले मिनट में ही 4 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है।
आज मार्केट कैप (Market Cap) 258.12 लाख करोड़ रुपए हो गया है, जो कि मंगलवार को 262.77 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया था। सेंसेक्स (Sensex) 541 अंक नीचे होने के बाद 57,317 पर खुला था। यही इसका पहले घंटे में ऊपरी स्तर बना लिया था , जबकि नीचे में 56,674 का स्तर हो गया था। इसके 30 शेयर्स में से केवल 3 स्टॉक बढ़त में नजर आ रहे हैं। इसमे एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक और NTPC शामिल है। जबकि 27 गिरावट में हो गए हैं।
आज बाजार (Stock Market) के लिए दो पॉजिटिव संकेत देखे गए हैं। फिर भी गिरावट के दायरे में दिख रहे हैं। दरअसल यूक्रेन और रूस के बीच समझौते की संभावना है और दूसरा अमेरिका के सेंट्रल बैंक ने फिलहाल ब्याज दरों को बढ़ाने का फैसला फरवरी तक टालने का फैसला लिया है। अब मार्च में होने वाली बैठक में इसे बढ़ाने की उम्मीद कर रहे हैं। बावजूद इसके शेयर बाजार पर आज भारी दबाव हो गया है।
गिरने वाले प्रमुख शेयर में टाइटन 3% टूट चुका है जबकि HDFC बैंक, टेक महिंद्रा, डॉ. रेड्डी, HCL टेक, विप्रो और इंफोसिस के शेयर 2-2% से ज्यादा गिरे हैं। बजाज फिनसर्व, HDFC, टाटा स्टील, TCS, नेस्ले और बजाज फाइनेंस भी 2-2% कम हो गया है। टेक महिंद्रा, अल्ट्राटेक सीमेंट, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, ICICI बैंक और एशियन पेंट्स में 1-1% से ज्यादा की गिरावट हो गई है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 337 अंकों की गिरावट करने के बाद 16,942 पर कारोबार जारी है। इसके नेक्स्ट 50, बैंकिंग, फाइनेंशियल और मिड कैप इंडेक्स में करीबन 2-2% की गिरावट हो गई है। यह 17,062 पर खुला था और 16,927 का निचला जबकि 17,073 का ऊपरी स्तर बना लिया था। इसके 50 शेयर में से 3 बढ़त में और 47 गिरावट में पहुंच गए हैं।