Shehbaz Sharif writes to Modi: पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ (Prime Minister Shahbaz Sharif) ने अपने प्रधानमंत्री मोदी को पत्र लिखकर दोनों देशों के बीच ‘सार्थक (Meaningful)’ संबंध की वकालत की है.
इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले सूत्रों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि शहबाज शरीफ के पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने पर भारत के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा भेजे गए बधाई संदेश के जवाब में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ का यह पत्र शनिवार को आया है.
>> यह भी पढ़े:- Ranbir Alia Wedding Inside Photos: रणबीर और आलिया की शादी के ऐसे इनसाइड फोटोज जो शायद ही आपने देखे हो
आपको बता दू, कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पत्र में प्रधानमंत्री शरीफ से कहा था कि भारत अपने पड़ोसी देश पाकिस्तान के साथ संरचनात्मक संबंध का इच्छुक है.
इमरान खान को अविश्वास प्रस्ताव के जरिये अपदस्थ किए जाने के अगले दिन शरीफ को पाकिस्तान का प्रधानमंत्री निर्वाचित किया गए.
प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके पाक के नए प्रधानमंत्री शरीफ को बधाई दी थी और कहा था कि भारत आतंकवाद मुक्त क्षेत्र में शांति और स्थायित्व का इच्छुक है.
>> यह भी पढ़े:- 108 feet tall Hanuman statue Unveil: PM मोदी ने हनुमान जी की 108 फीट ऊंची मूर्ति का किया अनावरण
Shehbaz Sharif writes to Modi: शहबाज ने पत्र में क्या लिखा?
प्राप्त सूचना के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी के पत्र के जवाब में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शरीफ ने कश्मीर सहित सभी लंबित मुद्दों के हल की अपील की है. शरीफ ने यह भी कहा है कि पाकिस्तान, भारत के साथ शांतिपूर्ण और सहकारी संबंध का पक्षधर में है.
भारत यह कहता रहा है कि वह पाकिस्तान के साथ सामान्य पड़ोसी की तरह रिश्ते चाहता है, लेकिन इस तरह के संबंध के लिए आतंक मुक्त (terror free) माहौल बनाने की जिम्मेदारी इस्लामाबाद पर होगी.
>> यह भी पढ़े:- Corona Cases Today: देश में कोरोना का खतरा बढ़ा, पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 1150 केस दर्ज