Daler Mehandi News शिकायत के 19 साल बाद गायक दलेर मेहंदी गिरफ्तार
भारत
चेतना मंच
14 Jul 2022 11:17 PM
Patiala पटियाला। केस दर्ज होने के लगभग 19 वर्ष बाद आखिर, पटियाला पुलिस (Patiiala Police) ने प्रख्यात पंजाबी गायक (Punjabi Singer) दलेर मेहंदी को गिरफ्तार कर लिया है। मेहंदी पर वर्ष-2003 में कबूतरबाजी का केस (FIR) दर्ज हुआ था।
वर्ष-2003 में कबूतरबाजी के मामले दर्ज केस में उन्हें पहले दो साल की कैद सजा हुई थी। इस सजा को उन्होंने पटियाला के सेशन कोर्ट में चुनौती दी थी। लेकिन, वहां भी कोर्ट ने सजा बरकरार रखी। उसके बाद उन्हें गुरुवार को पटियाला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दलेर मेहंदी को पटियाला के सेंट्रल जेल भेज दिया गया है।
साल 2003 में पटियाला के थाना सदर पुलिस ने गांव बलवेड़ा के रहने वाले बख्शीश सिंह की शिकायत पर दलेर मेहंदी, उनके भाई श्मशेर सिंह, ध्यान सिंह और बुलबुल मेहता खिलाफ विदेश भेजने का झांसा देकर लाखों की धोखाधड़ी करने का केस दर्ज कराया था। बख्शीश सिंह ने शिकायत की थी कि दलेर मेहंदी ने उससे विदेश भेजने के नाम पर 13 लाख रुपये लिए थे, लेकिन बाद में न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसके पैसे वापस किए।