विज्ञापन

सपा नेता राजकुमार भाटी ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को किए ट्वीट में कहा, नोएडा में आम चर्चा है कि आपके चहेते एक बड़े पुलिस अफसर यहां राजनीति, बिजनेस और आपराधिक गिरोहों को संचालित कर रहे हैं। कम्पनियों में कबाड़ और लेबर के ठेके इन्हीं अधिकारी के इशारे पर मिलते हैं। अब तो आपके विधायक तक पत्र लिखकर यह आरोप लगा रहे हैं। गौरतलब है कि भारतीय जनता पार्टी के गाजियाबाद के लोनी विधानसभा सीट से विधायक नंद किशोर गुर्जर ने प्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह को एक लंबा चौड़ा पत्र लिखा था। बीती 21 अगस्त को भेजे पत्र में विधायक नंद किशोर गुर्जर ने लिखा था कि गौतमबुद्ध नगर के एक बड़ अफसर ने यहां हुई त्यागी समाज की पंचायत को प्रायोजित किया था। उन्होंने पत्र में कई और गंभीर आरोप लगाए थे। हालांकि उस पर अभी शासन की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।मा.मुख्यमंत्री @myogiadityanath जी नोएडा में आम चर्चा है कि आपके चहेते एक बड़े पुलिस अफसर यहां राजनीति, बिजनेस और आपराधिक गिरोहों को संचालित कर रहे हैंl कम्पनियों में कबाड़ और लेबर के ठेके इन्हीं अधिकारी के इशारे पर मिलते हैंI अब तो आपके विधायक तक पत्र लिखकर यह आरोप लगा रहे हैं l pic.twitter.com/qAXGuzJiy4
— Rajkumar Bhati (@rajkumarbhatisp) August 22, 2022
Srikant Tyagi Case : जिले के एक बड़े अफसर ने प्रायोजित की थी त्यागी समाज की पंचायत
राजकुमार भाटी ने कहा कि 22 अगस्त को श्रीकांत त्यागी को जिस अंदाज में पुलिस ने अदालत में पेश किया, उसे देखकर लग ही नहीं रहा था कि वह जेल में बंद एक मुल्जिम है। देखा जाए तो ऐसा लग रहा था कि वह कोई वीवीआईपी है, जिसे पुलिस सुरक्षा घेरे में ला रही है। सपा नेता ने इसी दृश्य के बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर अफसर के क्रियाकलापों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री जी अब तो आपके विधायक भी यहां के अफसरांे पर उंगलियां उठा रहे हैं।विज्ञापन
Srikant Tyagi Case : जिले के एक बड़े अफसर ने प्रायोजित की थी त्यागी समाज की पंचायत
\nराजकुमार भाटी ने कहा कि 22 अगस्त को श्रीकांत त्यागी को जिस अंदाज में पुलिस ने अदालत में पेश किया, उसे देखकर लग ही नहीं रहा था कि वह जेल में बंद एक मुल्जिम है। देखा जाए तो ऐसा लग रहा था कि वह कोई वीवीआईपी है, जिसे पुलिस सुरक्षा घेरे में ला रही है। सपा नेता ने इसी दृश्य के बाबत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर अफसर के क्रियाकलापों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने साफ कहा कि मुख्यमंत्री जी अब तो आपके विधायक भी यहां के अफसरांे पर उंगलियां उठा रहे हैं।","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2021/11/Rajkumar-Bhati.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2021/11/Rajkumar-Bhati.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2022-08-23T23:23:42+05:30","dateModified":"2025-12-01T11:47:52+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"दृष्टिकोण"}