Sara Tendulkar Bollywood Debut: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा जल्द करेंगी बॉलीवुड डेब्यू?
Sara Tendulkar Bollywood Debut
भारत
चेतना मंच
26 Apr 2022 03:08 AM
Sara Tendulkar Bollywood Debut: सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) नेटिजेंस के बीच काफी फेमस हो रही है. मॉडलिंग के चलते सारा सुर्खियों में रही थीं.
अब सारा बॉलीवुड में डेब्यू (Sara Tendulkar Bollywood Debut) करने की खबरे आ रही है. आपको बता दे, सारा तेंदुलकर (Sara Tendulkar) सिर्फ 24 वर्ष की है और सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव रहती है.
>> यह भी पढ़े:- Twitter को खरीदने का Elon Musk का सपना होने वाला है साकार! जानिए कितने में ख़रीदा ट्विटर
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सारा ने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल (Dhirubhai Ambani International School) से की थी.
सारा ने यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ लंदन (University College of London) से ग्रेजुएशन भी किया है. सारा की मां एक डॉक्टर है.
हालांकि, ऐसा लगता है कि सारा तेंदुलकर ने अपने लिए एक अलग ही राह चुनी है. सारा के बॉलीवुड में डेब्यू करने की अफवाहे भी काफी है.
>> यह भी पढ़े:- Shah Rukh Khan ने चौथी बार बदली ‘मन्नत’ के मेन गेट की ये चीज, जानिए क्या है वो चीज जो सोशल मीडिया पर सुर्ख़ियों में हैं
सारा की एक्टिंग में है अधिक रुचि
सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि ‘सारा तेंदुलकर जल्द ही बॉलीवुड डेब्यू कर सकती हैं. उनकी एक्टिंग में काफी रुचि है. उन्होंने एक्टिंग के कुछ सबक भी लिए हैं. सारा ने कुछ ब्रांड को इंडोर्स भी किया है.’
Sara Tendulkar Bollywood Debut
सूत्र ने आगे कहा, ‘सारा खुद को लो प्रोफाइल बनाए रखती है, लेकिन वे अपनी एक्टिंग स्किल से दर्शकों को हैरान कर सकती हैं. वे बेहद प्रतिभावान है. सारा के निर्णय में उनके मम्मी-पापा का अच्छा सपोर्ट मिलता है.’
सारा तेंदुलकर अगर बॉलीवुड डेब्यू (Sara Tendulkar Bollywood Debut) करेंगी तो शनाया कपूर, सुहाना खान और खुशी कपूर जैसे बड़े स्टार किड्स को टक्कर मिलेगी.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सारा पेशे से एक मॉडल है. सारा ने दिसंबर 2021 में मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था.
>> यह भी पढ़े:- वरुण धवन के पिता क्यों नहीं चाहते थे कि वरुण को लॉन्च किया जाए?