Srikant Tyagi : भाजपा पालित गुंडे की तलाश कही सियासी ड्रामा तो नहीं !

Shrikant sharman lucknow 87672 4

Srikant Tyagi

locationभारत
userRP Raghuvanshi
calendar01 Dec 2025 07:11 PM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\n\nतथाकथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी कोई नया गुंडा नहीं है। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनते ही सत्ता की हनक में उसने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए थे। उसे सरकारी गनर उपलब्ध कराए गए थे। उसके बाद यूपी पुलिस के गनर की मदद से उसने जमीनों पर कब्जे का खेल शुरू कर दिया। भंगेल में प्राधिकरण की जमीन पर कब्जे के अलावा भी कई अन्य जमीनों पर भी उसके कब्जे की बात कही जा रही है। सेक्टर-93 बी स्थित गैंड ओमेक्स सोसायटी में भी श्रीकांत त्यागी ने अपने फ्लैट के पास बने सार्वजनिक पार्क पर कब्जे की कोशिशें शुरू कर दी थी। तब वहां के रहवासियों और सोसायटी के एसोसिएशन ने पुलिस और प्राधिकरण से लिखित शिकायत की थी, लेकिन उस समय भी किसी ने उसे रोकने की हिम्मत नहीं दिखाई।\n\n\"\"\"\"\n\nगैंड ओमेक्स सोसायटी के लोगों ने 10 अक्टूबर 2018 को तत्कालीन वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर श्रीकांत त्यागी के अवैध निर्माण और कब्जे को हटवाने की मांग की थी। शिकायत में कहा गया था कि सोसायटी के फ्लैट का स्वामी श्रीकांत त्यागी पुलिस के गनर और बाहर से बुलाए गुंडों के साथ मिलकर अपने फ्लैट के आसपास अवैध निर्माण करा रहा है। उसने सार्वजनिक पार्क पर भी जबरन कब्जा कर लिया है। सोसायटी के लोगों का कहना है कि शिकायत लेकर थाना फेज दो भी गए, लेकिन वहां पुलिस ने उसे यह कहकर वापस कर दिया कि वह भाजपा नेता है और उससे उलझना ठीक नहीं है।\n\nसोसायटी के लोगों का कहना है कि 10 अक्टूबर-2018 की शाम कुछ रहवासी श्रीकांत त्यागी से बात करने गए। तब उसने अभद्र बर्ताव किया और भगा दिया। यह भी आरोप है कि उस समय त्यागी ने उन लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी थी। सोसायटी के निवासियों का कहना है कि पूरी सोसायटी में त्यागी का आतंक है। उससे लोग अपने परिवार समेत असुरक्षित और भयभीत रहते हैं।\n\nनिवासियों का कहना है कि तथाकथित भाजपा नेता श्रीकांत त्यागी की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने के साथ ही उसकी प्रतिलिपि नोएडा अथॉरिटी के सीईओ और एसीईओ को भी दी गई थी, लेकिन किसी ने भी त्यागी के खिलाफ कार्रवाई करने की हिम्मत नहीं जुटाई।\n\n ","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2022/08/shrikant-sharman-lucknow-87672_4.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2022/08/shrikant-sharman-lucknow-87672_4.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2022-08-09T16:39:30+05:30","dateModified":"2025-12-01T19:11:28+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"दृष्टिकोण"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि