Srikant Tyagi Noida : त्यागी समाज की पंचायत मे रिहाई की मांग तेज
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:14 PM
Noida : नोएडा श्रीकांत त्यागी प्रकरण Srikant Tyagi case) में त्यागी समाज लामबंद हो रहा है l पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 1 दर्जन से अधिक जनपदों में आह्वान करने के साथ गौतमबुधनगर के गेझा गांव में भी एक पंचायत हुई l बारात घर में आयोजित इस पंचायत में श्रीकांत त्यागी के परिवार के साथ जो कुछ हुआ हैl उसमें कठोर कार्रवाई की मांग की गई है l इसके साथ ही जिन 6 युवकों को उपद्रव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है उन्हें तुरंत रिहा करने की मांग भी पंचायत में उठी l त्यागी समाज के लोगों का कहना है कि इनको रिहा करने के साथ ही मुकदमे भी वापस लिया जाए l
इस पंचायत में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे त्यागी उत्थान परिषद के अध्यक्ष तेज प्रकाश त्यागी ने बताया कि 21 तारीख को पुलिस आयुक्त के कार्यालय का घेराव करने की रणनीति बन रही हैl इसके साथ ही गौतम बुध नगर गाजियाबाद मेरठ शामली सहित 12 से अधिक जिलों से समाज के महत्वपूर्ण व्यक्तियों को इकट्ठा करके कोर कमेटी बनेगीl इस कोर कमेटी का ऐलान आज शाम तक या कल हो जाएगाl फिलहाल सभी जनपदों में अपने अपने स्तर से त्यागी समाज के युवा रणनीति बना रहे हैंl तेज प्रकाश ने कहा कि श्रीकांत त्यागी ने जो किया है उसे उसकी सजा मिलनी चाहिए लेकिन उसके परिवार का कोई दोष नहीं हैl रक्षाबंधन के दिन सोसाइटी में जब राखी की रस्म अदायगी के लिए समाज के कुछ युवा पहुंचे तो उन्हें उनके घर तक नहीं जाने दिया गया l इसे कैसे जायज ठहराया जा सकता है l