Srikant Tyagi : नोएडा के पुलिस कमिश्नर (Police Commissioner) माफी मांगें नहीं तो जाऊंगा कोर्ट : मौर्य

WhatsApp Image 2022 08 13 at 11.50.57 AM e1699863306416

Uttarpradesh News

locationभारत
userRP Raghuvanshi
calendar13 Aug 2022 05:22 PM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\n\nश्रीकांत त्यागी की गिरफ्तारी के बाद प्रेसवार्ता के दौरान गौतमबुद्घनगर के कमिश्नर आलोक सिंह (Alok Singh, Commissioner of Gautam Budh Nagar) ने खुले मंच से दावा किया था कि श्रीकांत त्यागी की गाडिय़ों पर जो वीवीआइपी नंबर थे उसमें भी पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य का सहयोग रहा है। इस दौरान पुलिस को जो 0001 नंबर की फार्चूनर गाड़ी मिली है उस पर उत्तर प्रदेश विधानसभा के विधायक का जो पास चस्पा हुआ है। उस पास को श्रीकांत त्यागी को पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने उपलब्ध कराया था। पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है।\n\nअब इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मोर्चा खोल दिया है। स्वामी प्रसाद मौर्य कई महत्वपूर्ण पदों पर कई सरकारों में रहे हैं। वह आधा दर्जन से अधिक बार उत्तर प्रदेश विधानसभा के सदस्य थे। हालांकि 2022 के विधानसभा के चुनाव में उन्हें पराजय का सामना करना पड़ा।\n\nउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath) के सहयोगी के तौर पर भी स्वामी प्रसाद मौर्य ने विगत सरकार में श्रम मंत्री के तौर पर कार्य किया है। उन्होंने लखनऊ में अलग-अलग संवाददाताओं से बातचीत के दौरान गौतमबुधनगर के कमिश्नर आलोक सिंह पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि गौतमबुधनगर के कमिश्नर एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी हैं लेकिन उन्होंने जिस तरीके से संवाददाता सम्मेलन में खुले तौर पर श्रीकांत त्यागी को विधायक पास मुहैया कराने और उसकी मदद करने की एवज में उनका नाम घसीटा है। यह बचकानी हरकत है। यह हरकत कांस्टेबल से भी गई गुजरी है। वायरल वीडियो में पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा है कि इससे मेरा मान सम्मान प्रभावित हुआ है इसलिए या तो कमिश्नर खुले तौर पर माफी मांगे वर्ना उन्हें अदालत में घसीट लूंगा। मानहानि का मुकदमा दर्ज कराने के साथ-साथ दूसरी सुसंगत धाराओं में भी मामला दायर कराऊंगा।  स्वामी प्रसाद मौर्या के इस बयान के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।\n\nठुकाई होनी चाहिए श्रीकांत की: विनीत शारदा\nभारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत शारदा अग्रवाल ने कहा है कि श्रीकांत जैसे लफंगे की जमकर ठुकाई होनी चाहिए। उसने जिस तरीके से वैश्य समाज की महिला के साथ कृत्य किया है। वह अक्षम्य अपराध है। उन्होंने कहा कि पार्टी के बड़े नेताओं के साथ फोटो खिंचा कर कोई नेता नहीं हो जाता। श्री शारदा कल नोएडा ओमेक्स ग्रैंड सोसाइटी में पीडि़त महिला से मिलने के लिए आए थे। उन्होंने महिला की हौसला अफजाई की साथ ही भरोसा दिया है कि वे स्वयं तथा पूरी भारतीय जनता पार्टी उस पीडि़त महिला के साथ खड़ी है।","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-13-at-11.50.57-AM-e1699863306416.jpeg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2022/08/WhatsApp-Image-2022-08-13-at-11.50.57-AM-e1699863306416.jpeg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2022-08-13T17:22:13+05:30","dateModified":"2022-08-13T17:22:13+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"दृष्टिकोण"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि