Srikant Tyagi : पश्चिमी यूपी को ही क्यों चुना श्रीकांत ने फरारी के लिए ?
भारत
चेतना मंच
10 Aug 2022 07:44 PM
Noida : पुलिस की जांच में एक बात साफ हो गई है कि श्रीकांत त्यागी (Srikant Tyagi ) ने फरारी के लिए दिल्ली के एयरपोर्ट जाने का प्रयास किया लेकिन वीडियो वायरल होने की वजह से उसने अपना रूख पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ की ओर कर लिया। यहां से वह उत्तराखंड के हरिद्वार और कई और इलाकों में भी गया। पुलिस का दावा है कि उसने अपना रूख बागपत की ओर भी किया था।
चेतना मंच को अपने सूत्रों से पता चला है कि श्रीकांत त्यागी के पक्ष में मेरठ (Meerut )के त्यागी हास्टल (Tyagi Hostel) में कई मीटिंग समाज के युवाओं की हुई। यहां से हुक्म मिलने के बाद ही एक दर्जन युवाओं ने नोएडा की ओमेक्स ग्रांड सोसायटी (Omaxe Grand Society ) का रूख किया। श्रीकांत त्यागी मोदीनगर से विधानसभा का चुनाव लडना चाहता था। यहां इसने मोदी मिल की कुछ प्रोपर्टी पर कब्जा कर रखा था जिसकी वजह से इसका टिकट नहीं हुआ। यहां डाक्टर मंजू सिवाच ने भाजपा के उम्मीदवार के तौर पर 2022 का विधानसभा चुनाव लडा और जीत दर्ज कराई। डाक्टर सिवाच यहां से दूसरी बार विधायक है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में त्यागी समाज का खासा प्रभाव है। अश्वनी त्यागी भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष रहे है जिसमें वह सारे जिले आते है कि जहां श्रीकांत ने फरारी काटी।