Stock Market: शेयर बाजार में उछाल के साथ हुई शुरुआत, सेंसेक्स ने 165 अंक की लगाई छलांग
Pic Source: TV9 BharatVarsh
भारत
RP Raghuvanshi
12 Oct 2022 03:59 PM
मुंबई:ग्लोबल मार्केट से मिले संकेतों के चलते बुधवार को भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी देखने को मिली है। भारतीय बाजार में तीन दिन होने के साथ तेजी का रुख देखने को मिल रहा है। कारोबारी सत्र की शुरुआत में दोनों प्रमुख सूचकांक में देखा जाए तो निशान के साथ कारोबार की शुरुआत हो चुकी है। 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 165 अंक चढ़कर 57,312.49 के स्तर पर पहुंचकर खुल गया था। वहीं, 50 शेयरों वाले निफ्टी ने भी तेजी के साथ कारोबार जारी है।
सेंसेक्स में शुरुआती कारोबार के दौरान देखा जाए तो एचीसीएल के शेयर सबसे अधिक 1.75 प्रतिशत की बढ़त के साथ ट्रेड (Stock Market) हो रहा था। पॉवर ग्रिड, हिंदुस्तान यूनीलिवर, टीसीएस जैसी कंपनियां भी हरे निशान के ऊपर कारोबार जारी है। टॉप 30 शेयरों में सबसे अधिक गिरावट टाटा स्टील के शेयरों में हो रही है। निफ्टी में एचसीएल, पॉवरग्रिड जैसी कंपनियां भी बढ़त के साथ ट्रेड हो रहा था।
भारतीय शेयर बाजार की दो दिन बाद अच्छी शुरुआत देखने को मिली है। कई ऐसे स्टॉक्स हैं, जहां दांव लगाकर निवेशक कमाई करने के बाद फायदा ले सकते हैं। ऐसे शेयरों को हाई डिलीवरी पर्सेंटेज स्टॉक के नाम से जाना जाता है। आज के कारोबार में हाई डिलीवरी पर्सेंटेज स्टॉक की सूची में Dabur India, Syngene International, Max Financial Services, Hindustan Unilever और Larsen & Toubro जैसी कंपनियां मौजूद है।