शेयर बाजार की गिरावट के साथ हुई शुरूआत, सेंसेक्स 698 अंक लुढ़का
भारत
चेतना मंच
26 Nov 2021 05:04 AM
मुंबई:भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) की आज गिरावट के साथ शुरुआत हो गई है। बीएसई का संवेदी सेंसेक्स 698.58 अंक यानी 1.19 फीसदी की गिरावट के साथ 58096.51 अंक पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान ही Sensex में जोरदार गिरावट दर्ज हुई थी। 10 बजकर 01 मिनट पर सेंसेक्स 1039.29 अंक यानी 1.77 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार जारी है।
वहीं अगर निफ्टी इंडेक्स की बात करें तो तो 303.10 अंक यानी 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 17233.15 पर कारोबार जारी है। एनएसई का निफ्टी (NSE Nifty) 211.55 अंक यानी 1.21% फीसदी गिरने के बाद 17,324.70 अंक पर खुला गया था।
शेयर बाजार गुरुवार को हरे निशान पर बंद हो गया था। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 454.10 अंक या 0.78 फीसदी बढ़ने के बाद 58795.09 के स्तर पर बंद हो गया था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 121.30 अंक या 0.70 फीसदी उछाल के साथ 17536.30 के स्तर पर बंद हो गया था।
आज के कारोबार में मारुति के शेयर टॉप लूजर्स में शामिल है।इस शेयर में 2.88 फीसदी की गिरावट के साथ 7352.25 पर ट्रेंड कर रहा है। इसके अलावा HDFC, कोटक बैंक, SBIN, टाटा स्टील, टाइटन, बजाज फाइनेंस आदि में तेज गिरावट देखी गई है।
ओपन इंटरेस्ट फ्यूचर परसेंटेंज को आधार बनाकर कल के कारोबार में जिन 5 शेयरों में सबसे ज्यादा लॉन्ग लॉन् देखी गई है उनमें फिन निफ्टी, पर्सिस्टेंस, मेट्रोपोलिस और हिंद पेट्रो के नाम मौजूद है