Stock Market: हरे निशान पर बन्द हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स में 354 अंक की हुई बढ़त
Stock Market
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:52 AM
Stock Market: एशियाई बाजारों में सकारात्मक संकेतों के बीच इस सप्ताह के बीच देखा जाए तो दूसरे दिन मंगलवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी दर्ज हो चुकी है। शाम को सेंसेक्स 354 अंकों के उछाल के बाद बंद हो चुका है। जबकि, निफ्टी 93 अंकों की बढ़ोत्तरी करने के बाद 18,100 पर बंद हो गया था। अडानी, डेल्हीवरी, एनटीपीसी, टीसीएस अल्ट्राटेक सीमेंट, एचडीएफसी बैंक के शेयरों में उछाल दर्ज किया जा चुका है।
एशियाई बाजार के सकारात्मक संकेत से हुई तेजी
सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को पूरे दिन शेयर बाजार में तेजी हुई है। एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेतों के बीच और इस सप्ताह फेडरल रिजर्व की नीति बैठक को देखते हुए बाजार गुलजार लग रहा था। मंगलवार को इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस, बैंकिंग और आईटी शेयरों की अगुवाई में बाजार खुल गया था।
सेंसेक्स 375 अंक और निफ्टी 133 अंक की उछाल
सुबह 9.17 बजे बीएसई सेंसेक्स 354 अंक या 0.58 प्रतिशत बढ़ने के बाद 61,100 पर कारोबार जारी था। निफ्टी 92 अंक या 0.51 प्रतिशत ऊपर 18,104 पर कारोबार जारी हो गया था। शाम को बाजार बंद होने पर सेंसेक्स 375 अंकों या 0.62 फीसदी की उछाल के साथ 61,121.35 पर बंद हो गया था। इसी तरह निफ्टी 133.20 अंक या 0.74 फीसदी उछाल के साथ 18,145 पर बंद हो गया था।
डेल्हीवरी और अडानी के शेयर्स में हुई उछाल
मंगलवार को सबसे ज्यादा उछाल लॉजिस्टिक सप्लाई कंपनी डेल्हीवरी और अडानी इंटरप्राइजेज के शेयर्स में देखा गया हैष डेल्हीवरी के शेयर 9.99 फीसदी या 34.40 रुपये उछाल दर्जी हो चुका है।