नई दिल्ली: शेयर मार्केट (SHARE MARKET) में दुबारा गिरावट देखने को मिली है। बुधवार के दिन सेंसेक्स 254 प्वाइंट गिरावट के बाद 59,413 पर और निफ्टी (NIFTY) 37 अंक कम होकर 17,711 के स्तर पर बंद हुआ। कारोबार करने के दौरान सेंसेक्स 59,678 और निफ्टी 17,781 अंक तक पहुंच गया था। वही शुरुआत में सेंसेक्स 59,296 और निफ्टी 17,657 पर खुला था।
सेंसेक्स (SENSEX) के अधिकतर शेयर्स में कमजोरी देखने को मिली है। बाज़ार के 18 शेयर्स गिरावट पर और 12 शेयर्स मुनाफा यानी कि हरे निशान पर ट्रेंड कर रहे थे। एचडीएफसी (HDFC) में 1.96 %, कोटक (KOTAK) में 1.75 % और एशियन पेंट्स के शेयर 1.72 प्रतिशत की गिरावट के बाद बंद हुए। वहीं एनटीपीसी (NTPC) का शेयर 6.52 %, पावरग्रिड (POWERGRID) 6.18 % और सन फार्मा (SUNPHARMA) के शेयर 4.09 प्रतिशत की बढ़त पर बंद हुआ।
बाजार को मेटल और फार्मा शेयर्स ने काफी समर्थन दिया। एनएसई (NSE) पर मेटल इंडेक्स 2.29 प्रतिशत बढ़त पर और फार्मा इंडेक्स 1.65 % की छलांग लगाकर बंद हुआ। दूसरी ओर बैंक के शेयर्स में काफी कमजोरी हुई।
बीएसई वाले 1916 शेयर्स हरे निशान पर हुए बंद
बीएसई (BSE) के 3434 शेयर्स में कारोबार पूरा हुआ। इसमें 1916 शेयर्स हरे निशान यानी कि उछाल पर और 1363 शेयर्स में गिरावट हुई। इसके अलावा बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 260 लाख करोड़ के पार पहुंच गया था।