Stock Market- बाजार में आई तेजी, 450 अंक चढ़ा सेंसेक्स, निफ्टी 16300 पार
Stock Market update
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 12:31 AM
Stock Market- सप्ताह के आखिरी दिन शेयर मार्केट में देखने को मिली तेजी। आज शेयर बाजार में रौनक देखने को मिल रही है बाजार की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। सुबह मार्केट की शुरुआत से सेंसेक्स 450 अंक की बढ़त के साथ हुई है। वहीं निफ्टी में भी 138 अंक की बढ़त देखने को मिली।
सुबह 9:30 बजे शेयर मार्केट 468 अंक की तेजी के साथ 54721 पर बिजनेस कर रहा है। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 138 अंकों की तेजी के साथ 16308 पर पहुंच गया है। मार्केट में आज 1409 शेयर हरे निशान पर ट्रेंड कर रहे हैं जबकि 336 शेयर अभी भी लाल निशान पर है, वही 66 शेयरों में कोई भी बदलाव नहीं हुआ है।