नई दिल्ली: शेयर बाजार (SHARE MARKET) में काफी बढ़ोतरी देखने को मिली है। सेंसेक्स 59,549 पर और निफ्टी 17,718 अंक पर खुला। अभी की बात करें तो सेंसेक्स 70 पॉइंट उछाल के बाद 59,480 पर और निफ्टी 20 पॉइंट चढ़ने के बाद 17,730 पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स (SENSEX) के कुल 30 शेयर्स में से 16 शेयर्स उछाल के बाद और 14 शेयर्स लाल निशान यानि कि नुकसान पर कारोबार कर रहे हैं। इसमें डॉ. रेड्डीज और टाटा स्टील के शेयर में करीब 1% की तेजी देखने को मिली है। वहीं पावरग्रिड (POWERGRID) के शेयर में 1% से अधिक की कमजोरी दर्ज की गई है।
बीएसई (BSE) पर 2,545 शेयर्स में कारोबार करता नजर आ रहा है। इसमें 1,750 शेयर्स बढ़त बनाकर और 676 शेयर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इस के अलावा बीएसई (BSE) पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 260 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा हो चुका है। इससे पहले बुधवार के दिन सेंसेक्स 254 पॉइंट गिरावट के बाद 59,413 पर और निफ्टी 37 पॉइंट गिरकर 17,711 पर बंद हो गया था।
अमेरिका के शेयर बाजार में मिलाजुला कारोबार हुआ। डाओ जोंस 0.26% उछाल के बाद 34,390 पर बंद हो गया। नैस्डैक 0.24% की कमजोरी दर्ज करने के बाद 14,512 और S&P 500 0.16% बढ़त के बाद 4,359 पर बंद हो गया था।