Stock Market:बाज़ार ने शुरुआत में लगाई छलांग, सेंसेक्स में 437 अंक की हुई बढ़त
(Stock Market) Source: India
भारत
चेतना मंच
09 Feb 2022 04:23 PM
मुंबई: शेयर बाजार (Stock Market) लगातार दूसरे दिन भी तेज़ी में पहुंच गया है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 437 पॉइंट्स बढ़ने के बाद 58,246 पर कारोबार जारी है। IT कंपनियों के शेयर्स में बढ़त हो गई है।
सेंसेक्स (sensex) आज 355 अंक ऊपर 58,163 पर खुल गया था। पहले घंटे में इसने 58,250 का ऊपरी और 58,105 का निचला स्तर पर पहुंचा था। इसके 30 शेयर्स में से 4 गिरावट में जबकि 26 बढ़त में पहुंच गए हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में नेस्ले, एयरटेल, NTPC और सनफार्मा शामिल है।
बढ़ने वाले शेयर्स (Stock Market) में टेक महिंद्रा, विप्रो, HCL टेक, टाइटन और इंफोसिस 1-1% से ऊपर पहुंच चुके हैं। बजाज फाइनेंस, मारुति, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, HDFC बैंक, रिलायंस इँडस्ट्रीज और ICICI बैंक भी सूची में शामिल है। इनके अलावा HDFC, TCS, कोटक बैंक, एशियन पेंट्स, टाटा स्टील और एक्सिस बैंक के शेयर्स में भी बढ़त हो चुकी है।
SBI, महिंद्रा एंड महिंद्रा और पावरग्रिड तथा ITC के शेयर्स में मामूली तेजी हो गई है। सेंसेक्स के 122 शेयर अपर और 155 लोअर सर्किट में पहुंच गया है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप (Market cap) 266.09 लाख करोड़ रुपए है जो कल 264.12 लाख करोड़ रुपए हो गया था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 140 अंकों की बढ़त के साथ 17,389 पर कारोबार जारी है। यह 17,370 पर खुल गया था और 17,339 का निचला तथा 17,395 का ऊपरी स्तर बना लिया था। निफ्टी नेक्स्ट 50, मिड कैप, बैंकिंग और फाइनेंशियल इंडेक्स तेजी में हैं। निफ्टी के 50 स्टॉक में से 47 बढ़त में और 3 गिरावट में पहुंच गया है।
गिरने वाले शेयर में एयरटेल और NTPC शामिल है। बढ़त वाले शेयर्स में प्रमुख स्टॉक में टेक महिंद्रा, हिंडालको, HCL टेक, सिप्ला और इंडियन ऑयल है। इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 187 पॉइंट चढ़कर 57,808 पर बंद हो गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17,266 पर बंद हो गया था जिससे बाज़ार में बढ़त के संकेत मिले हैं।