Stock Market: निवेशकों को बाजार ने दी राहत, 334 अंक की उछाल के साथ खुला बाजार
(Stock Market) Source:CNBC TV18
भारत
RP Raghuvanshi
13 Apr 2022 04:03 PM
मुंबई: लगातार गिरावट होने के बाद (Stock Market) शेयर बाजार में दोबारा उछाल होना शुरु हो गई है। बाजार की शुरुआत में काफी मजबूती हो चुकी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज की बात करें तो 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) आज के दिन बुधवार को 334 अंकों के फायदा करने के साथ 58960 के स्तर पर खुल गया था तो वहीं निफ्टी ने भी आज हरे निशान के साथ शुरुआत हुई थी।
शुरुआती कारोबार (Stock Market) की बात करें तो सेंसेक्स 56 अंकों की बढ़त करने के बाद 58632 के स्तर पर पहुंच चुका है। वहीं निफ्टी 112 अंकों की उछाल करने के बाद 17642 पर कारोबार चल रहा है। शुरुआती कारोबार को देखा जाए तो सेंसेक्स पर टाइटन, एचडीएफसी बैंक, एशियन पेंट्स और डॉक्टर रेड्डी के अलावा सभी स्टॉक हरे निशान पर पहुंच चुके हैं।
अडानी विल्मर ने एक और नया रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की है। आज 52 हफ्ते के एक नए शिखर 634 पर पहुंच चुका है। वहीं, बाबा रामदेव की कंपनी रुचि सोया में भी तेजी होना शुरु हो गई है।
सभी 11 सेक्टोरल इंडेक्स में हुई बढ़त
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स की बात करें तो आज सभी हरे निशान पर पहुंच गए हैं। इसमें मेटल में सबसे अधिक 1% की बढ़त है। इसके रियल्टी, आईटी, मीडिया, PSU बैंक, बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में मामूली बढ़त हो चुकी है।
मंगलवार को बाजार का हाल
घरेलू शेयर बाजारों (Share Market) की बात करें तो मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भी गिरावट हुई है और बीएसई सेंसेक्स 388 अंक से अधिक टूटने के बाद 58,576.37 अंक पर बंद हो गया था। वैश्विक बाजार कमजोर रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी करने वाले विप्रो, रिलायंस इंडस्ट्रीज और भारतीय एयरटेल में गिरावट होने के बाद बाजार नुकसान में पहुंच गया था।
तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में 388.20 अंक यानी 0.66 प्रतिशत की गिरावट करने के बाद 58,576.37 अंक पर बंद हो गया था। कारोबार के दौरान, सेंसेक्स एक समय 666 अंक तक नीचे पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी की बात की जाए तो 144.65 अंक यानी 0.82 प्रतिशत की गिरावट के बाद 17,530.30 अंक पर बंद हो चुका है।