Share Market: खुलते ही बाजार ने लगाया गोता, सेंसेक्स 871 अंक हुआ धड़ाम
Source: Business Today
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:27 AM
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार (Share Market) में लगातार चौथे दिन भी गिरावट देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 480 पॉइंट की गिरावट करने के साथ 53,608.35 पर खुल गया था। फिलहाल सेंसेक्स` में 871 गिरावट के साथ 53,216 पर कारोबार जारी है। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 181 पॉइंट का गोता लगाने के साथ 15,935.20 के लेवल पर खुल गया था। सबसे ज्यादा गिरावट बैंकिंग शेयर्स में देखी जा सकती है।
मिडकैप और स्मॉलकैप में भी शुरु हुई गिरावट
BSE के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स (Share Market) की बात करें तो गिरावट के साथ शुरुआत हुई थी। मिडकैप इंडेक्स 95 पॉइंट की गिरावट के साथ 22,045.24 पर खुले। स्मॉलकैप इंडेक्स 185 पॉइंट लुढ़कने के बाद 25,310.31 पर खुल गया था।
आज होने जा रहा है शेयरों को अलाॅटमेंट
LIC IPO 9 मई तक निवेश करने को लेकर खुल गया था। अब IPO बंद होने के बाद देखा जाए तो शेयरों का अलॉटमेंट आज यानी 12 मई को हो चुका है। मतलब 12 मई तक आपको जानकारी मिल जाएगी कि IPO में शेयर मिले हैं या नहीं मिल गया है। इसके बाद 17 मई को LIC IPO शेयर बाजार में लिस्ट होना शुरु हो जाएगा।
निवेशकों ने आज शुरुआती कारोबार में बात करें तो Britannia Industries, Bajaj Finance, HDFC Bank, Hero MotoCorp और Bajaj Finserv के शेयरों की बिकवाले करते नजर आए, जिससे ये स्टॉक्स टॉप लूजर की श्रेणी में पहुंच गया था।
इसके अलावा ONGC, Bajaj Auto, Power Grid Corporation, Eicher Motors और Divis Labs जैसी कंपनियों के शेयरों की जमकर खरीदारी होती जा रही है, जिससे ये स्टॉक्स टॉप गेनर की सूची में शामिल हो चुके हैं।
आज के कारोबार में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप पर भी बड़ी गिरावट देखी जा सकती है। दोनों ने ही इंडिसेज 1.6 फीसदी तक नुकसान पर ट्रेडिंग करना शुरु कर दिया है।
इन सेक्टर्स में हुई सबसे अधिक बिकवाली
सेक्टरवार में आज निवेशकों ने सरकारी बैंकों के शेयरों से दूरी बना दिया है। निफ्टी पर पीएसबी इंडेक्स में सबसे अधिक करीब 3 फीसदी की गिरावट हो गई है। अन्य सभी सेक्टर्स की बात करें तो आज लाल निशान पर ट्रेडिंग हो रहे हैं और इसमें 1 से 2 फीसदी की गिरावट हो चुकी है।
बाजार में गिरावट इस स्तर पहुंच गई है कि बीएसई पर सूचीबद्ध 2,069 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर दिखना शुरु हो चुके हैं और जोखिम सूचकांक भी 4.7 फीसदी बढ़ने के बाद 24 के करीब पहुंच चुका है।