Stock Market: बाजार में गिरावट के साथ शुरु हुआ कारोबार, सेंसेक्स 427 अंक लुढ़का
Source: Trending News
भारत
चेतना मंच
27 Apr 2022 04:07 PM
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) की बात करें तो बुधवार सुबह से ही बिकवाली हावी नजर आ रही है और सेंसेक्स-निफ्टी को एक बार फिर बड़ी गिरावट करते दिख रहे हैं। निवेशकों की मुनाफावसूली को देखा जाए तो एक दिन पहले मिली आधी से ज्यादा बढ़त सुबह कुछ मिनटों में खत्म होती दिखाई दे रही थी।
सेंसेक्स ने आज सुबह 373 अंकों की गिरावट (Stock Market) करने के बाद 56,984 पर खुलने के बाद कारोबार शुरु हो गया था। इसी तरह, निफ्टी ने भी 128 अंकों का नुकसान करने के बाद 17,073 पर खुलकर ट्रेडिंग शुरु कर दिया था।
दोनों ही एक्सचेंज पर गिरावट से शुरुआत होने के बाद भी निवेशकों ने मुनाफावसूली को बंद नहीं किया था और भारी बिकवाली की वजह से सेंसेक्स 450 अंक टूटकर 56,929 पर कारोबार जारी है, जबकि निफ्टी 150 अंकों के नुकसान करने के बाद 17,049 पर ट्रेडिंग हो रहा है।
निवेशकों की बात करें तो शुरुआती कारोबार में ही Bajaj Finance, L&T, Bajaj Finserv, Grasim Industries और Infosys के शेयरों से दूरी बनाना शुरु कर दिया है और भारी बिकवाली की वजह से स्टॉक टॉप लूजर की सूची में पहुंच गया है। इसके उलट Adani Ports, ONGC, HDFC Life, Apollo Hospitals और Sun Pharma जैसी कंपनियों को देखा जाए तो शेयरों में जमकर खरीदारी हुई जिससे ये स्टॉक टॉप गेनर की श्रेणी में पहुंचना शुरु हो गए हैं।
बाजार में गिरावट कुछ इस तरह से हो रही है कि बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप के शेयर भी 0.24 फीसदी नुकसान पर ट्रेडिं हो रहा है। इससे पहले प्री-ओपनिंग सेशन में ही सेंसेक्स करीब 350 अंकों की गिरावट पर कारोबार हो रहा था। आज के कारोबार में बजाज फाइनेंस के शेयर करीब 4 फीसदी तक टूट चुके हैं।
बीएसई में रिलायंस के शेयरों में सबसे अधिक 1.50% की उछाल हुई थी। वहीं एनटीपीसी, कोटक महिन्द्रा बैंक और टाटा स्टील के शेयर भी हरे निशान के ऊपर कारोबार चल रहा था। दूसरी तरफ बात करें तो बजाज फाइनेंस के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट हुई है। टाइटन, एक्सिस बैंक के अलावा अन्य कंपनियों के शेयरों में गिरावट होना शुरु हो गई है।