Stock Market: बजट के बाद शेयर बाजार में बहार, सेंसेक्स ने 313 अंक की लगाई छलांग
(Stock Market) Source: Business Today
भारत
चेतना मंच
02 Feb 2022 04:37 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार (Stock Market) में हफ्ते के तीसरे दिन भारी तेजी देखने को मिल रही है। बैंकिंग शेयर्स (Banking Shares) में बढ़त देखी जा रही है। सेंसेक्स (Sensex) आज 431 पॉइंट्स ऊपर 59,293 पर खुल गया था।
फिलहाल सेंसेक्स 464 अंक उछाल के बाद 59,313 पर पहुंच गया है। पहले घंटे में इसने 59,364 का ऊपरी और 59,248 का निचला स्तर बनाया था। इसके 30 शेयर्स में से 3 गिरावट में और 27 बढ़त में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स (Share Market) में ITC, पावरग्रिड, कोटक बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडसइंड बैंक और HDFC शामिल हो गया है।
इनके अलावा मारुति, SBI, NTPC, ICICI बैंक, टाइटन, एयरटेल, नेस्ले, इंफोसिस, रिलायंस इंडस्ट्रीज, डॉ. रेड्डी और TCS भी मामूली बढ़त के साथ कारोबार जारी है। गिरने वाले प्रमुख शेयर में टाटा स्टील, अल्ट्राटेक सीमेंट और सन फार्मा के साथ टेक महिंद्रा शामिल है।
सेंसेक्स (Sensex) के 165 स्टॉक अपर सर्किट में और 180 लोअर सर्किट में पहुंच चुका है। इसका मतलब यह है कि एक दिन में इनकी कीमत (Stock Market) में एक तय सीमा से ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं किया जा सकता है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 269.21 लाख करोड़ रुपए हो गया है।
अब Cryptocurrency से हुई आय पर लगेगा 30 प्रतिशत टैक्स
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 117 अंकों की तेजी करने के बाद 17,694 पर कारोबार जारी है। यह 17,706 पर खुला था और 17,723 का ऊपरी तथा 17,686 का निचला स्तर बना लिया था। इसके मिड कैप, फाइनेंशियल, बैंकिंग और नेक्स्ट 50 इंडेक्स तेजी में कारोबार चल रहा है।
निफ्टी के 50 स्टॉक में से 41 बढ़त में हैं और 9 गिरावट में पहुंच गया है। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में आयशर मोटर्स, कोटक बैंक, पावरग्रिड, ITC और बजाज फाइनेंस शामिल है। गिरने वाले में टेक महिंद्रा, ब्रिटानिया, अडाणी पोर्ट और अल्ट्राटेक हैं। इससे पहले मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 848 पॉइंट्स बढ़कर 58,862 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 237 अंक की तेजी के साथ 17,576 पर बंद हो गया था।