Stock Market: गिरावट के साथ बाजार का हुआ आगाज़, सेंसेक्स 500 अंक लुढ़का
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:23 AM
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने आज दो दिन से जारी बढ़त के बाद गिरावट होना शुरू हो गई और आईटी-मेटल जैसे सेक्टर के खराब प्रदर्शन से सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा लुढ़क गया था। निफ्टी में भी शुरुआत से ही कमजोरी देखने को मिली है और यह 15,500 से नीचे पहुंच गया था।
सेंसेक्स सुबह 346 अंकों के नुकसान के साथ 52186 पर खुल गया था। फिलहाल सेंसेक्स में 504 अंक गिरने के बाद 52027 पर कारोबार (Stock Market) जारी है। जबकि निफ्टी ने 193 अंकों के नुकसान के साथ 15,446 पर खुलकर ट्रेडिंग शुरू कर दिया था। निवेशक ग्लोबल मार्केट के पॉजिटिव सेंटिमेंट के बावजूद आज मुनाफावसूली करते दिखे और लगातार बिकवाली से सुबह 9.29 बजे सेंसेक्स 523 अंक लुढ़कने के बाद 52,909 पर पहुंच गया था। इसी तरह, निफ्टी भी 177 अंकों के नुकसान के साथ 15,462 पर कारोबार हो रहा था।
इन शेयरों में सबसे अधिक हुई बिकवाली
निवेशकों ने आज शुरुआत से ही Tata Steel, NTPC, Wipro, Tech M, HCL Tech, IndusInd Bank, Titan और Reliance जैसी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली की जिससे ये स्टॉक्स 3 फीसदी की गिरावट पर पहुंच गया और टॉप लूजर बन चुके हैं। इसके अलावा Hindalco, ONGC, JSW Steel जैसी कंपनियों के शेयरों में भी आज बड़ी गिरावट देखी गई है।
हालांकि, Dr Reddy’s, HUL, Asian Paints, Bajaj Auto, Maruti और sun Pharma जैसी कंपनियों के शेयरों में आज तेजी हुई है और ये स्टॉक्स टॉप गेनर की सूची में शामिल हो चुका है। आज के कारोबार में बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में भी 0.8 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।
इन सेक्टर्स से बाजार को हुआ नुकसान
आज के कारोबार को अगर सेक्टरवार देखें तो सबसे ज्यादा नुकसान तेल एवं गैस, मेटल, रियल्टी, आईटी और बैंक ने करवा दिया है। इन सेक्टर्स में 1 से 3 फीसदी तक नुकसान देखने को मिला है। हालांकि, फार्मा और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में आज थोड़ा सुधार हो चुका है। यह दोनों सेक्टर ही आज हरे निशान पर कारोबार जारी है। Jain Irrigation Systems के स्टॉक्स आज 12 फीसदी से ज्यादा उछाल हो चुकी है।