Stock Market: उतार-चढ़ाव के साथ शेयर बाजार में हुआ कारोबार, निवेशकों को हफ्ते के दौरान मिली राहत
Pic Source: TV9 BharatVarsh
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 05:28 AM
नई दिल्ली: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) को लेकर देखा जाए तो हफ्ते के आखरि दिन में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। बाजार हरे निशान के बाद खुल गया था, लेकिन दिन भर के ट्रेडिंग करने के समय उतार-चढ़ाव होना शुरु हो गया था।
इससे पहले गुरुवार के समय भी ट्रेड के दौरान भारतीय बाजारों में उतार-चढ़ाव होना शुरु हो गया था। वहीं मुंबई स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक सेंसेक्स करीब 89.13 अंक की तेजी करने के बाद 58,387.93 अंकों पर पहुंचकर बन्द हो गया है जबकि निफ्टी केवल 7.80 अंकों यानी 0.045% की तेजी करने के बाद 17,389.80 अंक पर बन्द हुआ था।
इन शेयर्स में हुई बढ़त
इस हफ्ते के दौरान कुछ कंपिनियों के शेयर्स (Stock Market) में काफी बढ़त हुई है। हालांकि हफ्ते की शुरुआत करेक्शन से हुई थी लेकिन कुछ समय बाद निवेशकों को राहत मिली थी और बाजार में भारी मुनाफे से फायदा हुआ था। इसमें सिप्ला, सन फार्मा, नेस्ले इंडिया, इंफोसिस, अपोलो अस्पताल, टेक महिंद्रा, टीसीएस, एशियन पेंट्स, टाइटन, इंडसइंड बैंक, NTPC, मारुति सुजुकी और पावरग्रिड शामिल है।
अमेरिकी बाजारों में हुई काफी खरीदारी
बुधवार के दिन अमेरिकी बाजारों में अच्छी खरीदारी शुरु हुई थी। डाउ जोन्स में 416.33 अंकों की तेजी हुई और यह 32,812.50 के स्तर पर बंद हो गया था। S&P 500 इंडेक्स में 1.56% तेजी हुई और यह 4,155.17 के लेवल पर बंद हो गया था। जबकि नैस्डैक में 2.59% तेजी रही और यह 12,668.16 के लेवल पर पहुंच गया था। टेक शेयरों में शानदार रैली देखी जा चुकी है।
अडानी समूह के शेयर में हुई भारी उछाल
अडानी पावर वाले शेयरों में इस साल देखा जाए तो 237 पर्सेंट से अधिक उछाल हुई है। इस साल की शुरुआत में 3 जनवरी 2022 को अडानी पावर के शेयर 101.30 रुपये के स्तर पर पहुंच गया था। 4 अगस्त 2022 को बीएसई में कंपनी के शेयर फिलहाल 343 रुपये के स्तर पर ट्रेड करना शुरु कर दिया है। वहीं, पिछले एक साल के दौरान अडानी पावर में लगभग 280 पर्सेंट की तेजी हो चुकी है।