क्या प्रमोशन, पैसा और मनचाही पोजीशन हासिल करने के बाद भी मन में एक अजीब खालीपन महसूस होता है? क्यों सफलता की मंजिल पर पहुंचकर भी इंसान अगले डर और नई दौड़ में उलझ जाता है? जानिए इसके पीछे का मनोविज्ञान और मानसिक शांति बनाए रखने के व्यावहारिक तरीके।

Editorial : क्या आपके साथ कभी ऐसा हुआ है? सालों तक किसी लक्ष्य (प्रमोशन, पैसा, पोज़ीशन) के पीछे भागे, लेकिन जब वह मिला, तो लगा—"क्या यही मेरी मंज़िल थी?" अक्सर लोगों के साथ ऐसा होता है कि उन्हें अचानक महसूस होने लगता है कि नहीं, यह वो मंज़िल तो नहीं जिसके लिए मैं भागा था। मनोविज्ञान में इसे 'Arrival Fallacy' कहते हैं। पर कहानी यहीं खत्म नहीं होती। असली खेल तब शुरू होता है जब आपको मनचाहा मुकाम मिल तो जाता है, लेकिन तुरंत दिमाग में एक नया डर बैठ जाता है—"अब इस Position पर टिके कैसे रहें?" मंज़िल मिलने का वह खालीपन और फिर वहां बने रहने का यह कड़ा संघर्ष इंसान को एक ऐसे अंतहीन जुनून में झोंक देता है जो सीधे बर्नआउट (मानसिक थकावट) की तरफ ले जाता है।
अगर आप भी सफलता के इस चक्रव्यूह में फंसे हैं, तो यहाँ 4 व्यावहारिक (Practical) उपाय दिए जा रहे हैं :
रोज़ इस चिंता में जीने से कि "मुझे अपनी पोज़ीशन बचानी है," तनाव बढ़ता है। इसकी जगह अपने काम के डेली रूटीन (System) को मजबूत करें। जब सिस्टम अच्छा होगा, तो आउटपुट अपने आप बना रहता है। करियर को हमेशा TOP स्पीड पर न भगाएं, कभी-कभी 'क्रूज़ कंट्रोल' (Cruise Control) मोड पर आएं।
मंज़िल पर पहुँचकर यह अकेलापन इसलिए लगता है क्योंकि चूहा-दौड़ में सबसे आगे निकलने की सनक में हम परिवार, बच्चों, माता-पिता और सच्चे दोस्तों को इग्नोर कर देते हैं। कई बार तो हम अपनों को ही पटकनी देकर आगे निकलते हैं। याद रखिए, जब आप शिखर पर पहुँचेंगे और वहां आपके साथ जश्न मनाने के लिए कोई अपना ही नहीं बचेगा, तो वह जीत हार से भी बदतर लगेगी। सफलता के साथ-साथ अपने 'इमोशनल सपोर्ट सिस्टम' को ज़िंदा रखना सबसे ज़रूरी है।
जुनून की ऊर्जा को दिन के पूरे 24 घंटे न दें। काम के लिए अधिकतम 10-12 घंटे तय करें। इसके बाद काम कितना भी ज़रूरी क्यों न हो, खुद को ज़बरदस्ती रोक दें और लॉग-ऑफ हो जाएं।
जुनून में सबसे पहले नींद और सेहत की बलि चढ़ती है। सोने का समय फिक्स करें। सोने से 1 घंटे पहले अपने काम की हर तरह की चिंता, फाइलें, हिसाब-किताब या स्क्रीन (यदि आपका काम स्क्रीन का है) को खुद से दूर कर दें। इस आखिरी 1 घंटे में दिमाग को पूरी तरह 'ऑफ' मोड में लाएं। दिन में 30 से 45 मिनट वर्कआउट को दें ताकि शरीर की थकान दिमाग की ओवर-थिंकिंग को शांत कर सके और गहरी नींद आ सके।
मंज़िलें बदलती रहेंगी क्योंकि आगे बढ़ना मानवीय स्वभाव है। लेकिन अगर आप अपने दिन का शेड्यूल, अपनी सीमाएं (Boundaries) और एक व्यावहारिक बैकअप प्लान तैयार रखते हैं, तो आप सफलता के शिखर पर रहकर भी मानसिक शांति और सुकून को कायम रख सकते हैं। क्योंकि इसी कश्मकश पर निदा फ़ाज़ली साहब ने क्या खूब लिखा है:
"कभी किसी को मुकम्मल जहाँ नहीं मिलता,
कहीं ज़मीन तो कहीं आसमाँ नहीं मिलता।"
विज्ञापन