Rohit Sharma:टेस्ट क्रिकेट में रोहित को कप्तान बनाने पर सस्पेंस बरकरार, इस वजह से बदल सकता है फैसला
(Test Match) Source: India Today
भारत
चेतना मंच
18 Jan 2022 05:43 PM
नई दिल्ली: साउथ अफ्रीका (South Africa) दौरे पर तीन टेस्ट की सीरीज 1-2 से हारने के बाद अगले दिन ही शनिवार (15 जनवरी) को विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट की कप्तानी से इस्तीफे की घोषणा कर दिया। इसके बाद से अगले अगला कप्तान चुनने की तैयारी शुरु हो गई है। दिग्गजों और फैंस के मुताबिक कोहली की जगह रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को टेस्ट क्रिकेट का कप्तान बनाया जा सकता है। लेकिन कुछ ऐसे भी सच्चाई है, जो रोहित के पक्ष में नहीं जा रही है।
बढ़ती उम्र समेत कुछ ऐसे हालात बन चुके हैं जिन पर गौर किया जाए, तो रोहित शर्मा Rohit Sharma) को टेस्ट को कप्तानी थोड़ा मुश्किल नज़र आता है। यदि ऐसा हुआ तो दूसरे नंबर केएल राहुल और फिर विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ही विकल्प हो सकते हैं।
रोहित शर्मा को विराट कोहली (Virat Kohli) की जगह टी-20 और वनडे टीम की कप्तानी सोंपी गई है। बीसीसीआई का पूरा फोकस अभी 2023 वनडे वर्ल्ड कप पर बना हुआ है। रोहित को अभी वनडे और टी20 में भारतीय टीम मे भारतीय टीम का प्रदर्शन बेहतर करने की जिम्मेदारी मिली है।
रोहित शर्मा इस साल अप्रैल में 35 साल के होने जा रहे हैं। उनको क्रिकेट (International Cricket) खेलते हुए काफी लम्बा समय हो चुका है। जब कोहली को टेस्ट की कप्तानी दी गई थी, तब उनकी उम्र 26 साल थी।
अप्रैल 2024 में रोहित 37 वर्षीय हो जाएंगे। बतौर खिलाड़ी यह वह उम्र होती मानी जाती है, जहां से खिलाड़ी कभी भी रिटायरमेंट (Retirement) का ऐलान कर सकता है। ज्यादा से ज्यादा प्लेयर 40 या 41 की उम्र तक ही क्रिकेट में सक्रिय रहता है। वह भी तब ही जब अच्छी फाॅर्म और फिटनेस चलती रहे।
सीमित ओवर्स (Limited Overs) के फॉर्मेट के मुकाबले टेस्ट क्रिकेट एकदम अलग तरह का खेल माना जाता है। असली क्रिकेट लवर्स का टेस्ट पर पूरा ध्यान होता है क्योंकि टेस्ट क्रिकेट में 5 दिनों का रोमांच देखने को मिलता है। ऐसे में टेस्ट क्रिकेट का कप्तान (Captain) ऐसा होना चाहिए, जिसको लम्बे समय तक खेलने में परेशानी ना हो।