Telecom News : फरवरी 2022 में हो सकती है 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:50 AM
नई दिल्ली:भारत में 5g की शुरूआत जल्द होने जा रही है। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को जानकारी दिया कि 5G स्पेक्ट्रम की नीलामी फरवरी 2022 में होने की संभावना है और सरकार जनवरी की समयसीमा के लिए भी कोशिश की जा सकती है पीटीआई से बात करते हुए, वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट द्वारा स्वीकृत टेलीकॉम रिफॉर्म पैकेज (Telecom Reform Package) मौजूदा प्लेयर्स के अस्तित्व के लिए काफी नहीं है और इस सेक्टर में मजबूत कॉम्पिटिशन सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अधिक रिफॉर्म और अधिक स्ट्रक्चर बदलाव के अलावा, जो कि पाइपलाइन में हैं, "ज्यादा प्लेयर्स को आना आने की जरूरत है "।
5G स्पेक्ट्रम नीलामी की समयसीमा के बारे में पूछे जाने पर मंत्री ने बताया कि यह चालू वित्त वर्ष की अंतिम तिमाही में है।
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को जानकारी दिया कि टेलीकॉम सेक्टर के लिए एक ब्लॉकबस्टर राहत पैकेज को मंजूरी दे दी गई है, जिसमें कंपनियों के लिए वैधानिक बकाया भुगतान से चार साल का ब्रेक, एयरवेव्स को साझा करने की अनुमति, रेव्न्यू में बदलाव, जिस पर लेवी का भुगतान कराया जातभाईऔर 100 प्रतिशत FDI शामिल किया गया है। स्वचालित मार्ग के माध्यम से निवेश अधिस्थगन अवधि सहित सुधारों के लिए नियत तिथि 1 अक्टूबर बताई गई है।
टेलीकॉम सेक्टर के मजबूत स्वास्थ्य को सुनिश्चित करवाने के लिए रिफॉर्म को आगे बढ़ाने को लेकर सरकार के दृढ़ संकल्प को रेखांकित करते हुए मंत्री ने बताया कि, "हम रुकने का इरादा नहीं रखते हैं।" दूरसंचार मंत्री ने आगे बताया कि उन्होंने बुधवार की ब्रीफिंग के बाद इस क्षेत्र के सभी प्रमुख खिलाड़ियों से चर्चा की थी, और कंपनियां घोषित किए गए उपायों के व्यापक सेट से काफी प्रसन्न है। "तीनों बड़े खिलाड़ियों को लगता है कि इसकी बिल्कुल जरूरत थी।"