
शाम के समय सुमित के दोस्तों के आने पर उन्होंने कमरे का ताला खुलवाया। कमरे में सुमित का शव फांसी पर लटका हुआ था। इसके बाद सुमित के साथियों ने डायल 112 पर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना के आधार पर थाना फेज-2 पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस मामले में नईम व नरेंद्र बैरागी के खिलाफ मारपीट व आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इलाहाबास गांव में चर्चा है कि मारपीट के बाद सुमित की हत्या कर उसके शव को फंदे पर लटकाकर आत्महत्या साबित करने का प्रयास किया गया है। सूत्रों के मुताबिक पकड़े गये नरेंद्र उर्फ लीले ने 10 वर्ष पहले लोकेश नाम के एक व्यक्ति को चाचूरा नहर में डुबोकर मार दिया था। उस मामले में भी वह जेल गया था। 'लीले'के इस कुकर्म पर पूरे गांव में थू-थू हो रही है। सभी ग्रामवासी हत्यारे को सख्त से सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।थाना #फेस2नोएडा क्षेत्रांतर्गत एक युवक द्वारा युवती का नहाते समय का वीडियो बनाने व युवती के पिता द्वारा उक्त युवक के साथ मारपीट कर कमरे में बंद कर देने व युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की घटना के सम्बन्ध में एडीसीपी सेंट्रल नोएडा द्वारा दी गई बाइट। @Uppolice pic.twitter.com/ubLS0aCfgd
— Chetna Manch (@ManchChetna) August 5, 2022