Stock Market: शेयर बाज़ार में खुलने के बाद हुई गिरावट, सेंसेक्स 1100 अंक गिरकर कर रहा कारोबार
भारत
RP Raghuvanshi
19 May 2022 04:06 PM
नई दिल्ली: चंद दिनों की राहत मिलने के बाद शेयर बाजार (Stock Market) में फिर से बिकवाली का दौर लौट चुका है। लगातार गिरावट के बाद इस सप्ताह बाजार को थोड़ी राहत मिलना शुरू हो गई थी, लेकिन आज गुरुवार को शुरुआती कारोबार में ही बाजार भरभरा गया था जिसकी वजह से निवेशकों को काफी नुकसान हुआ था। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) और एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) शुरुआती कारोबार में ही 2 फीसदी से ज्यादा नुकसान में पहुंच गया था।
खुलते ही इस कदर बाजार में हो रही गिरावट
बाजार प्री-ओपन सेशन से देखा जाए तो भारी गिरावट के संकेत मिलना शुरू हो गया था। प्री-ओपन में बीएसई सेंसेक्स 1500 अंक से ज्यादा गिरकर कारोबार कर रहा था। एसजीएक्स निफ्टी भी 300 अंक से ज्यादा की गिरावट पहुंच गया था। बाजार जैसे ही ओपन हो गया था, सेंसेक्स 950 अंक से ज्यादा के नुकसान में पहुंच गया था।
चंद मिनटों के कारोबार में बाजार (Stock Market) और गिरता ही चलना शुरू हो गया। सुबह के 09:20 बजे सेंसेक्स 1115.13 अंक (2.06 फीसदी) गिरने के बाद 53,093.40 अंक पर कारोबार जारी था। निफ्टी 332.20 अंक (2.04 फीसदी) के नुकसान के साथ 15,900 अंक के पास बना हुआ है।
इससे पहले बुधवार को भी बाजार में गिरावट देखने को मिल गई थी। बुधवार को बाजार ने कारोबार की शुरुआत तो बढ़त के साथ कर दिया था, लेकिन दोपहर बाद रेड जोन में चलाजोन में चलना शुरू हो गया था। कारोबार समाप्त होने के बाद सेंसेक्स 109.94 अंक (0.20 फीसदी) लुढ़ककर 54,208.53 अंक पर बंद हो गया था। निफ्टी 19 अंक (0.12 फीसदी) फिसलकर 16,240.30 अंक पर बंद हो गया था।
दशकों की सबसे अधिक महंगाई और आने वाले समय में आर्थिक मंदी की आशंका की वजह से दुनिया भर के इन्वेस्टर्स डर चुके हैं। भारत में खुदरा महंगाई आठ साल के और थोक महंगाई 22 साल के उच्च स्तर पर पहुंच गई है। अमेरिका में भी महंगाई की दर 03 दशक से ज्यादा के हाई लेवल छू लिया है। ब्रिटेन में भी महंगाई 4 दशक के उच्च स्तर हो गया है।