शेयर बाजार की शुरआत में हुई गिरावट, सेंसेक्स 111 पॉइंट्स कम होने के बाद 58,696 पर खुला
(Share Market News) Source: NavBharat Times
भारत
चेतना मंच
10 Dec 2021 04:30 PM
मुंबई: शेयर बाजार (Share Market Update) में हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन में आज गिरावट (Decrease in Stock) देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स (Sensex News Update) 120 पॉइंट्स गिरनं के बाद 58,686 पर कारोबार करता नजर आ रहा है। बैंकिंग शेयर्स (Banking Shares) में भी नीचे कारोबार हो रहा है।
आज सुबह बीएसई (BSE) सेंसेक्स 111 पॉइंट्स नीचे 58,696 पर खुला गया था। दिन में इसने 58,755 का ऊपरी स्तर और 58,546 का निचला स्तर बना लिया था। सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 15 शेयर्स गिरावट करने के बाद कारोबार कर रहे हैं जबकि 15 शेयर्स बढ़त में बने हुए हैं। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा और मारुति आदि शामिल हो चुके हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में टाइटन, रिलायंस इंडस्ट्रीज, बजाज फाइनेंस, नेस्ले और टेक महिंद्रा भी मौजूद हैं।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी आज 14 पॉइंट्स की गिरावट करने के बाद 17,503 पर कारोबार करता नजर आ रहा है। यह 17,476 पर खुला गया थआ और दिन में इसने 17,534 का ऊपरी स्तर बना लिया था। इसका मिडकैप (MIDCAP) इंडेक्स बढ़त करने के बाबद कारोबार कर रहा है। निफ्टी बैंक और फाइनेंशियल इंडेक्स में गिरावट हो चुकी है। इसके 50 शेयर्स में से 25 गिरावट में हैं जबकि 25 बढ़त में पहुंच गए हैं।
बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स (Shares Update) में एशियन पेंट्स, अडाणी पोर्ट, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इंडसइंड बैंक शामिल हो गए हैं। गिरनेवाले शेयर्स में टाइटन, डिवीज लैब, कोटक महिंद्रा बैंक, रिलायंस और बजाज फाइनेंस को शामिल किया गया है। इंडसइंड बैंक ने स्टॉक एक्सचेंज को सूचना दी है कि रिजर्व बैंक ने एलआईसी (LIC) को इसमें हिस्सेदारी बढ़ाने को मंजूरी मिल गई है। अभी एलआईसी LIC की हिस्सेदारी 4.95% है जो बढ़ाकर 9.99% तक पहुंच सकती है।
इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 157 पॉइंट्स बढ़कर 58,807 पर पहुंच गया था। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 47 अंक बढ़ने के बाद 17,516 पर बंद हुआ था। कल वोडाफोन आइडिया का शेयर 15% बढ़कर 16.43 रुपए पर आ गया।