Stock Market: शेयर बाजार की शुरुआत में हुई गिरावट, सेंसेक्स 282 अंक लुढ़का
भारत
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 07:59 PM
मुंबई: घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) की रफ्तार आज कम हो चुकी है। 4 सत्रों की तेजी के बाद आज सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान पर पहुंचकर खुल गया। बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 282 अंकों की गिरावट करने के बाद 58824 के स्तर पर पहुंचकर खुल गया था तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी नुकसान के साथ 17423 के स्तर पर पहुंच कर खुल गया।
शुरुआती कारोबार के दौरान (Stock Market) निफ्टी 50 करीब 85 अंकों के नुकसान करने के बाद 17427 के स्तर पर बना हुआ था। वहीं, सेंसेक्स 213 अंकों की गिरावट करने के बाद 58893 के स्तर पर पहुंच गया था। सेंसेक्स पर नेस्ले इंडिया, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, आईटीसी, एशियन पेंट्स को छोड़ सभी स्टॉक्स लाल निशान पर खुल गए थे।
वहीं, निफ्टी टॉप गेनर में भी नेस्ले, हिन्दुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स और आईटीसी ही शामिल था। टॉप लूजर में इंडसइंड बैंक, हिन्डाल्को, बजाज ऑटो , कोल इंडिया और जेएसडब्ल्यू जैसे स्टॉक्स शामिल थे।
बुधवार को कैसा रहा बाजार का हाल
घरेलू शेयर बाजारों में बुधवार को देखा जाए तो चौथे दिन तेजी देखने को मिली है और बीएसई सेंसेक्स 146 अंक से अधिक के लाभ में पहुंच गया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक और एचडीएफसी लिमिटेड में लिवाली से बाजार को समर्थन मिलना शुरू हो गया है। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 146.59 अंक यानी 0.25 प्रतिशत की बढ़त करने के बार 59,107.19 अंक पर पहुंचकर बंद हुआ। कारोबार के दौरान, एक समय यह 439.09 अंक तक पहुंच गया था। ।