Narendra Modi: पंजाब में सुरक्षा चूक पर PM मोदी ने कहा- अपने CM को थैंक्‍स कहना, मैं एयरपोर्ट तक जिंदा लौटा

Modi

Narendra modi पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक.

locationभारत
userRP Raghuvanshi
calendar05 Jan 2022 11:44 PM
bookmark

विज्ञापन

संबंधित खबरें

अगली खबर पढ़ें
\n\nगृह मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पीएम मोदी बुधवार सुबह पंजाब में बठिंडा पहुंचे थे वहां से वह हेलीकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाने वाले थे। बारिश और खराब दृश्यता के कारण प्रधानमंत्री (PM Narendra Modi Security Breach) ने करीब 20 मिनट तक मौसम साफ होने का इंतजार किया। जब मौसम में सुधार नहीं हुआ तो निर्णय लिया गया कि प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाएंगे, जिसमें दो घंटे से अधिक समय लगता। पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा आवश्यक सुरक्षा प्रबंधों की आवश्यक पुष्टि के बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से यात्रा के लिए रवाना हुए थे।\n\n\"Image\"\n\nहुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर जब प्रधानमंत्री (Prime Minister of India) का काफिला एक फ्लाईओवर पर पहुंचा तो यह पाया गया कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क को अवरुद्ध कर दिया है। प्रधानमंत्री 15-20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसे रहे। यह प्रधानमंत्री की सुरक्षा में एक बड़ी चूक थी।\n\nप्रधानमंत्री (Prime Minister of India) पंजाब के फिरोजपुर में एक रैली में भी शामिल नहीं हो सके। गृह मंत्रालय ने पंजाब सरकार को इस चूक की जवाबदेही तय करने और सख्त कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है। गृह मंत्रालय का कहना है कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम और यात्रा की योजना के बारे में पंजाब सरकार को पहले ही जानकारी दे दी गई थी। लेकिन उसकी ओर से सुरक्षा में चूक हुई है।\n\nभाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने पंजाब सरकार पर आरोप लगाया कि आगामी विधानसभा चुनाव में हार के डर से उसने प्रधानमंत्री (The PM) के कार्यक्रमों को विफल करने के लिए हरसंभव कोशिश की। उन्‍होंने कहा, ‘मामला तब और गंभीर हो जाता है जब मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी टेलीफोन पर बात करने या मामले का समाधान करने को भी तैयार नहीं हुए। पंजाब की सरकार का यह रवैया लोकतांत्रिक सिद्धांतों में विश्वास करने वाले सभी लोगों को टीस देने वाला है।’","image":{"@type":"ImageObject","@id":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2022/01/modi.jpg","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/uploads/2022/01/modi.jpg","width":1280,"height":720},"author":{"@type":"Person","name":"RP Raghuvanshi","url":"https://chetnamanch.com/team"},"publisher":{"@type":"Organization","name":"Chetna Manch","url":"https://chetnamanch.com/","logo":{"@type":"ImageObject","url":"https://ik.imagekit.io/chetnamanch/logo/2026/chetna_manch.webp?updatedAt=1771315577826","width":600,"height":60}},"datePublished":"2022-01-05T23:44:39+05:30","dateModified":"2022-01-05T23:44:39+05:30","inLanguage":"hi","keywords":[],"articleSection":"दृष्टिकोण"}
चेतना दृष्टि
चेतना दृष्टि