Gold-Silver Price: सोने की कीमत में 3660 रुपये की हुई गिरावट, यहाँ चेक करें जानकारी
Source: Times Of India
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 02:19 AM
नई दिल्ली: देश में शादी-ब्याह वाले सीजन की वजह से सोने-चांदी (Gold-Silver Price) की मांग लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसे में आप भी सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए ये जानकारी काफी फायदेमंद है। लगातार तीसरे दिन सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में बड़ी गिरावट हुई है जिसके चलते ग्राहकों को काफी राहत मिलती दिख रही है।
दरअसल रूस और यूक्रेन के बीच देखा जाए तो पिछले 59 दिनों से युद्ध के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में जारी उतार-चढ़ाव होने के साथ भारत समेत दुनियाभर के सर्राफा बाजार में अस्थिरता बनती नजर आ रही है। ऐसे में दुनियाभर में सोने और चांदी की कीमत में भी हलचल होना शुरु हो गई है।
इस कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन गुरुवार को सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत (Gold-Silver Price) में काफी गिरावट हो चुकी है। यह लगातार तीसरी दिन है जब सोने के साथ-साथ चांदी सस्ती होना शुरु हो गई है। पिछले कारोबारी दिन देखा जाए तो गुरुवार को सोना 212 रुपये प्रति 10 ग्राम की दर से सस्ता हो गया है जबकि चांदी की कीमत में 1260 रुपये प्रति किलो की गिरावट हुई है।
इससे पहले बुधवार को देखा जाए तो सोना 747 और चांदी 1754 रुपये की दर से सस्ता हो गया था। इस गिरावट के बाद सोना ऑलटाइम हाई से करीब 3360 और चांदी 12650 रुपये सस्ते रेट में उपलब्ध है।
गुरुवार को सोना (Gold Price) 212 रुपये प्रति दस ग्राम की दर से सस्ता होने के बाद 52540 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हो गया था। इससे पहले देखा जाए तो पिछले कारोबारी दिन बुधवार को सोना 52752 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचकर बन्द हो गया था। वहीं चांदी (Silver Price) 1260 रुपये सस्ता होने के बाद 67330 रुपये प्रति किलो पर बंद हो गई थी। इससे पहले बुधवार को चांदी 68590 प्रति किलो के स्तर पर बंद हो गई थी।
14 से 24 कैरेट सोना का क्या है ताजा रेट
गुरुवार को 24 कैरेट सोना 212 रुपये कम होने के बाद 52540 रुपये, 23 कैरेट वाला सोना 211 सस्ता होने के साथ 52330 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 194 सस्ता होकर 48127 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 159 रुपये सस्ता होने के बाद 39405 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 124 रुपये गिरावट के बाद 30736 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंचकर बन्द हो गया था।