Ind Vs WI:रोहित एंड कंपनी पर होगी जीत की जिम्मेदारी, राहुल टीम में कर सकते हैं वापसी
(Ind Vs WI) Source: Cricket Times
भारत
चेतना मंच
09 Feb 2022 05:30 PM
नई दिल्ली: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज के दिन भारत औऱ वेस्टइंडीज (Ind Vs WI) के बीच दूसरा वनडे मुकाबला होने जा रहा है। पहले मैच में भारतीय टीम (Indian Team) ने 6 विकेट से जीत हासिल किया था। अब दूसरा मैच जीतकर टीम सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाने के इरादे से मैदान में उतरेगी।
दूसरे मुकाबले (Ind Vs WI) में शिखर धवन और टीम इंडिया के उपकप्तान केएल राहुल (KL Rahul) दुबारा टीमें में वापसी करने जा रहे हैं। राहुल की वापसी से टीम ईशान किशन या ऋषभ पंत में से किसी एक खिलाड़ी को टीम से बाहर होना पड़ा सकता है।
पंत पिछले मैच में 11 रन बनाकर आउट हो गए थे, जबकि ईशान किशन (Ishan Kishan) ने 28 रन की पारी खेली थी। इससे पहले पंत अफ्रीका दौरे पर भी फॉर्म को तलाशते नजर आ रहे थे। ऐसे में टीम मैनेजमेंट ईशान किशन को बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज टीम में जगह मिल सकती है।
धवन औऱ रोहित हो सकते हैं सलामी जोड़ी
धवन और श्रेयस अय्यर कोरोना से ठीक होकर मैदान पर लौट चुके है। ऐसे में दोनों के दूसरा मैच खेलने की पूरी संभावना है। दूसरे मुकाबले में रोहित के साथ धवन सलामी बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं। वहीं, राहुल को मध्यक्रम में खेलते हुए देख सकते हैं।
राहुल निजी कारणों से पहला मैच नहीं खेल रहे थे। वे मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं तो पहले मैच में 32 गेंद में नाबाद 26 रन बनाने वाले दीपक हुड्डा को बाहर किया जा सकता है।
वहीं विराट कोहली (Virat Kohli), ऋषभ पंत और सूर्यकुमार यादव के क्रम में कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। कोहली के लिए भी यह मैच अहम होने जा रहा है जो 2 साल से अपने 71वें शतक बनाने के इरादे से मैदान में खेलेंगे।
गेंदबाजों को करना होगा कमाल
पहले मुकाबले में चहल और वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया है। ऐसे में टीम प्रबंधन गेंदबाजी में कोई बदलाव नहीं करने जा रहा है। मंगलवार को कुलदीप यादव को जमकर अभ्यास करते हुए देखा था।
वो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी करते भी नजर आ सकते हैं। ऐसे में एक स्पिनर को बाहर करने के बाद बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव को मैच में शामिल किया जा सकता है।
वेस्टइंडीज को होगी वापसी की उम्मीद
दूसरी ओर वेस्टइंडीज की नजरें पहले मैच की हार को भुलाकर बेहतर प्रदर्शन करने पर बनी रहेगी। पिछले 16 मैचों में रविवार को 10वीं बार वेस्टइंडीज टीम (WestIndies Team) पूरे 50 ओवर खेलने में कामयाब नहीं हो सका। पोलार्ड की टीम को इसमें सुधार करना अहम है और बल्लेबाजों को जिम्मेदारी से खेलने की जरुरत है।