बांकेबिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) में भगदड़ नोएडा (Noida) की महिला की मौत
भारत
चेतना मंच
20 Aug 2022 07:06 PM
Noida: मथुरा/नोएडा (एजेंसी)। कृष्ण जन्माष्टïमी (Krishna Janmashtami) पर ठा. बांके बिहारी में मंगला आरती के समय श्रद्घालुओं की भारी भीड़ के कारण दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब आधा दर्जन घायल व अन्य घायल हो गए। मरने वालों में नोएडा (Noida) की रहने वाली एक महिला भी शामिल है।
जानकारी के मुताबिक रात लगभग 1.30 बजे के करीब मंगला आरती के दौरान मथुरा के ठा. बांके बिहारी मंदिर (Banke Bihari Temple) में आरती के साक्षी बनने की इच्छा भक्तों को मंदिर तक ले आई। लेकिन देखते-ही- देखते मंदिर में भक्तों भीड़ का दबाव बढऩे लगा जिसके चलते उमस में घुटन महसूस होने लगी । इस दौरान आधा दर्जन लोग इस अफरा-तफरी में जमीन पर गिर गए और अन्य श्रद्धालु उन्हें रौंदते हुए निकास द्वार की ओर बढ़ते रहे। बीस मिनट के इस हालात ने दो लोगों की जान ले ली और करीब आधा दर्जन घायल व अन्य घायल हो गए।
भक्तों में मची अफरा-तफरी देख मंदिर में मौजूद एसएसपी पुलिस फोर्स के साथ प्रांगण में पहुंचे और जमीन में गिरे श्रद्धालुओं को उठाने की कोशिश की। रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम (Ramakrishna Mission Sevashram) में उपचार करवा रहीं देहरादून के थाना राजपुर जौहरी निवासी (30 वर्षीय) शीतल सेन (Shetal Sen )ने बताया, वह पहली बार मंगला आरती के दर्शन को पहुंची थीं। भीड़ के बीच जैसे ही मंगला आरती शुरू हुई और कुछ लोग गेट संख्या एक की ओर दौडऩे लगे।
इसी भगदड़ में वह इस कदर फंस गईं कि पैर जमीन पर न थे। वह कैसे गेट तक पहुंचीं, पता नहीं चला और गेट की चौखट से अटककर जमीन पर जा गिरीं। उन्होंने बताया कि करीब बीस मिनट तक लोग उनके ऊपर से निकलते रहे। भीड़ के बीच एक व्यक्ति ने उसका हाथ पकड़कर उठाया और कुछ लोगों की मदद से मंदिर के बाहर एक दुकान में लिटा दिया। पुलिसकर्मी एंबुलेंस के जरिए अस्पताल तक ले गए।
हादसे में नोएडा के सेक्टर-99 निवासी महिला निर्मला देवी (Nirmal Devi) और वृंदावन के रुक्मिणी विहार कालोनी निवासी (65 वर्षीय) राम प्रसाद विश्वकर्मा (Ram Prasad Vishwakarma) की मृत्यु हो गई। राम प्रसाद मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे।
नोएडा के सेक्टर-99 स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में रहने वाली निर्मल देवी पत्नी जयप्रकाश एमआईजी 5 बी में परिवार के साथ रहती थीं। कल शाम को निर्मल देवी (48) बेटे अमन कुमार व बहू सृष्टि भारद्वाज के साथ बांके बिहारी दर्शन करने गई थीं।
स्वजन का कहना है कि मंदिर में अधिक भीड़ के बीच भगदड़ हुई। इसके कारण दम घुटने से मौत हो गई। निर्मला देवी का पार्थिव शरीर नोएडा पहुंच गया है।