Stock Market: शेयर बाजार की शुरुआत में हुई उछाल, सेंसेक्स ने 318 अंक की लगाई छलांग
Pic Source: TV9 BharatVarsh
भारत
चेतना मंच
01 Nov 2022 03:57 PM
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में सोमवार की तूफानी तेज करने के बाद मंगलवार को भी बढ़त पर खुल गया था। बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 318 अंकों की गिरावट करने के बाद 61065 के स्तर पर खुल गया था नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 18130 के स्तर पर पहुंचकर खुल गया।
शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 करीब 100 अंकों के फायदे के बाद 18111 के स्तर पर था। वहीं, सेंसेक्स 354 अंकों की बढ़त करने के बाद 61100 के स्तर पर। सेंसेक्स पर पावर ग्रिड में सबसे अधिक 1.84 फीसद की बढ़त देखने को मिली है। डॉक्टर रेड्डी, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, रिलायंस, कोटक महिंद्रा समेत 26 स्टॉक हरे निशान पर पहुंच गया। वहीं टाटा स्टील, एलएंडटी, एक्सिस बैंक और भारती एयरटेल गिरावट में कारोबार हो रहा था।
आज के शेयर में हुई उछाल
निवेशकों ने आज शुरुआत से देखा जाए तो Power Grid Corporation, Dr Reddy’s Labs, SBI Life Insurance, Grasim Industries और Apollo Hospitals जैसी कंपनियों के शेयरों पर दांव लगाना शुरू किया और लगातार निवेश से इन कंपनियों के स्टॉक्स टॉप गेनर की सूची में शामिल है।
दूसरी तरफ, Tata Steel, Axis Bank, Coal India, Larsen & Toubro और ITC जैसी कंपनियों के शेयरों में आज शुरुआत से ही बिकवाली हुई है और लगातार निकासी से इन कंपनियों के स्टॉक्स टॉप लूजर की श्रेणी में पहुंच चुका है। आज शुरुआती कारोबार में ही निफ्टी मिडकैप 100 और स्मॉलकैप 100 में 0.30 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।
सोमवार का हाल
वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुझान और विदेशी संस्थागत निवेशकों की तरफ देखा जाए तो निवेश आने से सोमवार को घरेलू शेयर बाजारों में तूफानी तेजी तर्ज हो चुके है जिससे सेंसेक्स एक बार फिर 60 हजार अंक के पार पहुंच चुका है।