Stock Market: हरे निशान पर पहुंचकर बंद हुआ शेयर मार्केट, सेंसेक्स में 684 की हुई बढ़त
Stock Market
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 05:36 PM
मुंबई: सप्ताह के आखरी दिन देखा जाए तो बीएसई सेंसेक्स 684.64 अंकों की तेजी करने के साथ 57,919.97 पर बंद (Stock Market) हो चुका है। निफ्टी 50 में 171.40 अंकों का उछाल हो गई है। और यह 17,185.70 पर पहुंचकर बंद हो गया है। बैंक निफ्टी में आज 681.60 अंकों (1.76 फीसदी) की तेजी हुई है और इसकी क्लोजिंग 39,305.60 पर पहुंचकर हुई थी।
कल, गुरुवार के दिन देखा जाए तोअमेरिका में रिटेल महंगाई के बुरे आंकड़े आने की वजह सेवॉल स्ट्रीट पर बाजारों में तेजी देखने को मिली है। उसी तेजी का असर आज एशियन बाजारों (Stock Market) पर होना शुरू हो गया है। भारतीय बेंचमार्क BSE सेंसेक्स एक समय 1,200 अंक ऊपर था तो निफ्टी लगभग 330 अंकों से ज्यादा पहुंच गया था। भारत के बाजारों की आज की क्लोजिंग बेशक हरे रंग पर हो चुकी है।
निफ्टी में इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, यूपीएल, एचसीएल टेक,आइसीआइसीआइ बैंक और एलएंडटी बढ़त पर पहुंचकर बंद हो गया था। ओएनजीसी, एमएंडएम, हिंडालको, बजाज ऑटो, बीपीसीएल गिरावट के साथ बंद हो गया था।
सेंसेक्स में देखा जाए तो इंफोसिस, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, एचसीएल टेक, आइसीआइसीआइ बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक और एलएंडटी तेजी के साथ बंद हो गया है। एमएंडएम, एशियन पेंट्स, रिलायंस, विप्रो,भारती एयरटेल, मारुती सुजुकी में गिरावट देखने को मिली है।