मुंबई: शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे दिन यानि कि गुरुवार को पॉजिटीव ग्लोबल संकेतों के बीच बाजार बढ़त के साथ खुले। सेंसेक्स (SENSEX) 59,632 पर और निफ्टी (NIFTY) 17,810 पॉइंट के साथ खुला जिसके कारण निवेशकों (INVESTORS) को अच्छा संकेत मिला है। फिलहाल सेंसेक्स 522 पॉइंट बढ़ने के बाद 59,712 पर और निफ्टी 150 पॉइंट उछाल के बाद पर 17,796 पर कारोबार जारी है।
सेंसेक्स के लगभग 30 शेयर्स में से 29 शेयर बढ़त (PROFIT) बनाने के बाद और 1 शेयर लाल निशान (LOSS) यानि कि नुकसान पर कारोबार कर रहा हैं। टाइटन के शेयर में 8% और एम एण्ड एम (M&M) के शेयर 1% से ज्यादा की तेजी है।
बीएसई (BSE) पर 2,405 शेयर्स में कारोबार चल रहा है। इसमें 1,960 शेयर्स बढ़त बनाने के बाद और 357 शेयर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इस के अलावा बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप (MARKET CAP) 264 लाख करोड़ रुपए से अधिक पहुंच चुका है। इससे पहले बाजार के तीसरे दिन यानि कि बुधवार को सेंसेक्स 555 पॉइंट यानी 0.93% गिरने के बाद 59,189 पर और निफ्टी 176 पॉइंट यानी 0.99% कम होने के बाद 17,646 पर बंद हुआ था।