मुंबई: अच्छे ग्लोबल संकेतों के कारण बाजार की शुक्रवार को बढ़त के साथ शुरुआत हुई। सेंसेक्स (SENSEX) 59960 पर और निफ्टी (NIFTY) 17,886 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 320 पॉइंट बढ़ने के बाद 59,998 पर और निफ्टी 96 पॉइंट की उछाल के बाद 17,887 पर कारोबार कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 26 शेयर बढ़त करने के बाद और 4 शेयर में कमजोरी के साथ कारोबार जारी है। इसमें टाटा स्टील, एल एण्ड टी (L&T) और एम एण्ड एम (M&M) के शेयर 1% से अधिक तेजी होने के बाद कारोबार कर रहे हैं।
बीएसई (BSE) पर 2,456 शेयर्स में कारोबार जारी है। जिसमें 1,790 शेयर्स बढ़त बनाने के बाद और 574 शेयर्स लाल निशान यानि कि नुकसान में कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 266 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच चुका है। इससे पहले की बात करें तो गुरुवार को सेंसेक्स 488 पॉइंट यानी 0.82% उछाल के बाद 59,677 पर और निफ्टी 144 पॉइंट यानी 0.82% की तेजी के बाद 17,790 के स्तर पर आकर बन्द हो गया था।
अमेरिका के शेयर बाजार बढ़त के साथ बंद हो गए थे। डाओ जोंस 0.98% चढ़ने के बाद 34,754 पर बंद हो गया। नैस्डैक 1.05% की उछाल के बाद 14,654 और S&P 500 0.83% चढंने के साथ 4,399 पर बंद हुआ।