Stock Market: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स में 509 अंक की हुई गिरावट
Stock Market
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 08:08 AM
Stock Market: अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को आए तूफान का असर घरेलू शेयर मार्केट पर भी असर हो चुका है। 30 शेयरों पर आधारित बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक आज यानी गुरुवार को 509 अंकों की गिरावट के साथ खुला। वहीं, निफ्टी भी 18044 के स्तर से अपने कारोबार की शुरुआत की।
BSE Sensex पर 319.28 अंक यानी 0.52 फीसदी की टूट के साथ 60,714.27 अंक के स्तर पर कारोबार जारी हो गया था। इसी तरह NSE Nifty पर 98.75 अंक यानी 0.54 फीसदी की गिरावट के साथ 18,058.25 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग होना शुरु हो गया है।
निफ्टी पर शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में सबसे अधिक 4.92 फीसदी की टूट करने के बाद गिरावट देखने को मिली है।
इसके अलावा एक्सिस बैंक (Axis Bank), आयशर मोटर्स (Eicher Motors), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra) और महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) के शेयरों में लाल निशान पर कारोबार जारी हो गया था।
इन शेयरों में दिखी गिरावट
दूसरी ओर, सिप्ला (Cipla), हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (Hindustan Unilever Limited), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), डिविस लैब्स (Divis Labs) और कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) के शेयरों में तेजी के साथ ट्रेडिंग होना शुरु हो गया था।
जानिए इस गिरावट की वजह
अमेरिका की खुदरा महंगाई दर के आंकड़े जारी किए जाने और प्रमुख क्रिप्टो टोकन में जबरदस्त गिरावट से वैश्विक स्तर पर सेंटिमेंट कमजोर होना शुरु हो गया है। इस वजह से गुरुवार को एशियाई बाजार में गिरावट होना शुरु हो गई है।
जापान के Nikkei में तो एक फीसदी तक की गिरावट देखी गई है। इसका सीधा असर घरेलू शेयर बाजारों पर देखने को मिला और भारतीय बाजार शुरुआती बाजार में नुकसान हुआ था।