Stock Market: शुरुआत में गिरावट के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 408 अंक लुढ़का
भारत
चेतना मंच
28 Nov 2025 04:55 PM
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट का सिलसिला जारी है। आईटी, ऑटो और मेटल सेक्टर में कमजोर शुरुआत होने से सेंसेक्स शुरुआती दौर में ही करीब 400 अंक पहुंच चुका है।
सेंसेक्स आज 408 अंक गिरने के बाद 58,789 पर खुला और कारोबार शुरू कर दिया था जबकि निफ्टी 137 अंकों के नुकसान करने के साथ 17,519 पर खुला और ट्रेडिंग की शुरुआत हो गई थी। बाजार में लगातार बिकवाली की वजह से देखा जाए तो आज के कारोबार में लगभग सारे सेक्टर लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। सुबह 9.35 बजे सेंसेक्स 389 अंकों का नुकसान करने के बाद 58,808 पर कारोबार हो रहा था। जबकि निफ्टी 78 अंक फिसलकर 17,600 पर बना हुआ है।
किस स्टॉक में हुआ अधिक नुकसान
निवेशकों ने आज शुरुआत से देखा जाए तो Bharti Airtel, IndusInd Bank, HDFC जैसी कंपनियों के स्टॉक में बिकवाली होना शुरू हो गई है। जिससे इनमें बड़ी गिरावट होना शुरू हो गई है। लगातार मुनाफावसूली से ये स्टॉक टॉप लूजर की श्रेणी में पहुंच चुका है। हालांकि, HUL, Dr Reddy’s, Nestle India जैसी कंपनियों के स्टॉक्स में आज शुरू से ही खरीदारी किया जा रहा है और ये टॉप गेनर की सूची में शामिल है।
किस स्टॉक में हुआ अधिक नुकसान
निवेशकों ने आज शुरुआत से देखा जाए तो Bharti Airtel, IndusInd Bank, HDFC जैसी कंपनियों के स्टॉक में बिकवाली हो रही है। जिससे इनमें बड़ी गिरावट दिखने शुरू हो गई है। लगातार मुनाफावसूली से ये स्टॉक टॉप लूजर की श्रेणी में पहुंच चुका है। हालांकि, HUL, Dr Reddy’s, Nestle India जैसी कंपनियों के स्टॉक्स में आज शुरू से ही खरीदारी हो रही और ये टॉप गेनर की सूची में पहुंच गया है।