शेयर बाजार की उछाल के साथ हुई शुरुआत, सेंसेक्स 61,499 और निफ्टी 18295 अंक पर खुला
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 01:33 PM
मुंबई: शेयर मार्केट (SHARE MARKET) में बुधवार को काफी अच्छी शुरुआत देखने को मिली है। सेंसेक्स (SENSEX) की बात करें तो 61,499 और निफ्टी (NIFTY)18295 अंक पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 61,452 और निफ्टी 18297 पर कारोबार कर रहे है। इसके अलावा एशियन पेंट्स,आईसीआईसीआई समेत आधा दर्जन से ज्यादा शेयरों में उछाल आया है। एनएसई का मेन इंडेक्स निफ्टी भी पिछले सत्र की क्लोजिंग से थोड़ा ऊपर 18,295 अंक पहुंच चुका है। इसके बाद इसमें भी और तेजी देखने को मिली है। इससे पहले मंगलवार को लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में शेयर बाजारों में बढ़त हो रही थी।
कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों और सकारात्मक वैश्विक रुख से बाजार में तेजी होती नजर आ रही है। कारोबारियों ने बताया कि इसके अलावा रुपये में मजबूती से भी बाजार को समर्थन मिल रहा है। बीएसई (BSE) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मजबूत रुख के साथ खुल गया, लेकिन दोपहर के कारोबार में यह नीचे पहुंच गया। अंत में सेंसेक्स 383.21 अंक या 0.63 प्रतिशत की बढ़त के साथ 61,350.26 अंक पर बंद हुआ।
इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 143 अंक या 0.79 प्रतिशत के लाभ से 18,268.40 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स की कंपनियों में टाटा स्टील का शेयर सबसे अधिक 3.92 प्रतिशत चढ़ गया। टाइटन, नेस्ले इंडिया, बजाज फाइनेंस, टेक महिंद्रा और कोटक बैंक के शेयर भी लाभ में रहे।
बाजार के लाभ में रिलायंस इंडस्ट्रीज का योगदान काफी अधिक हुआ है। दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉ. रेड्डीज और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट हो चुकी है।