Share Market: शेयर बाजार की उछाल के साथ हुई शुरुआत, सेंसेक्स ने 252 अंक की लगाई छलांग
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 07:36 PM
नई दिल्ली: सेंसेक्स और निफ्टी की बात करें तो कारोबारी दिन सोमवार को बढ़त (Share Market) बनाकर खुल गया था। बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 252 अंकों की उछाल करने के बाद 57823 के स्तर पर खुल गया था तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी ने हरे निशान के साथ कारोबार शुरुआत हुई थी।
आज इन शेयर पर रहने वाले है नज़र
आज की इस लिस्ट (Share Market) को लेकर देखा जाए तो बैंक ऑफ बड़ौदा, IDFC फर्स्ट बैंक, डॉ रेड्डीज लैबोरेटरीज, रेन इंडस्ट्रीज, यस बैंक, सिप्ला, DLF, ITC, जोमैटो, UPL, अरविंद, बारबेक्यू-नेशन, कैस्ट्रोल इंडिया, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, एवरेडी, इंडो काउंट, मैक्स फाइनेंशियल, पंजाब और सिंध बैंक, द रैमको सीमेंट्स, थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज, त्रिवेणी टर्बाइन, वरुण बेवरेजेज, जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज जैसे शेयर भी सूची में शामिल हो गए हैं।
इनमें से कुछ में नतीजे आ चुके हैं। तो कुछ के आने जा रहे हैं। वहीं किसी ने बिजनेस बढ़ाने को लेकर फंड रेज या दूसरे फर्म के साथ एग्रीमेंट करना शुरू कर दिया है।
आज यानी 1 अगस्त को ITC, जोमैटो और UPL अपने जून तिमाही वाले नतीजे जारी करने की तैयारी कर रही है। इनके अलावा अरविंद, बारबेक्यू-नेशन, कैस्ट्रोल इंडिया, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, एवरेडी, इंडो काउंट, मैक्स फाइनेंशियल, पंजाब एंड सिंध बैंक, द रैमको सीमेंट्स, थायरोकेयर टेक्नोलॉजीज, त्रिवेणी टर्बाइन और वरुण बेवरेजेज के नतीजे आने जा रहे हैं।
आज के कारोबार में देखा जाए तो प्रमुख एशियाई बाजारों में मिक्स्ड ट्रेंड देखने को मिलना शुरू हो गया है। SGX निफ्टी में 0.29% और निक्केई 225 में 0.28% की तेजी होना शुरू हो गई है। हैंगसेंग में 0.64% कमजोरी हो चुकी है। ताइवान वेटेड में भी 0.49% गिरावट हो चुकी है जबकि कोस्पी 0.27% मजबूत किया गया है। शंघाई कंपोजिट में 0.20% गिरावट हो चुकी है l