Stock Market: उछाल के साथ बाजार की हुई शुरुआत, सेंसेक्स ने 717 अंक की लगाई छलांग
भारत
चेतना मंच
04 Oct 2022 04:17 PM
मुंबई: शेयर बाजार (Stock Market) में बढ़त होना शुरू हो चुकी है। भारी गिरावट के बाद आज बढ़त देखने को मिल रही है। सेंसेक्स उछाल के साथ शुरू हो चुका है। ग्लोबल मार्केट का सीधा प्रभाव बाजार पर पड़ रहा है। सेंसेक्स आज 717.84 अंकों बढ़त 57,506.65 पर पहुंचकर खुल गया था। वहीं 260 अंकों की बढ़त पर निफ्टी 17,147 पर खुलकर कारोबार कर रहा है।
आज कारोबार की शुरुआत (Stock Market) होते ही बाजार में सकारात्मक संकेत दिखाई दिया है। बाजार में खुलने के साथ खरीदारी काफी ज्यादा स्तर पर हो चुकी है। वहीं निफ्टी की बात करें तो 323 अंक बढ़त के बाद 17201 पर कारोबार जारी है। वहीं अमेरिका यूरोप ले अलावा कई देशों में बढ़त होना शुरू हो गई थी।
आज इन स्टॉक पर निवेशकों का रहेगा ध्यान
बाजार के पॉजिटिव सेंटीमेंट से साफ़ स्पष्ट होता है कि आज कई स्टॉक्स में तेजी होना शुरू हो जाएगी। पिछले कुछ कारोबारी सत्र से नुकसान करने वाला शेयर बाजार आज निवेशकों को मुनाफा होना शुरू हो जाएगा। बावजूद इसके कई ऐसे स्टॉक्स मौजूद हैं, जहां दांव लगाकर निवेशकों कमाई आसानी के साथ कर पाएंगे। ऐसे शेयरों को हाई डिलीवरी पर्सेंटेज स्टॉक भी बताया जाता है।
आज के कारोबार की सूची में Abbott India, ICICI Lombard General Insurance, HDFC, Hindustan Unilever और HDFC AMC जैसी कंपनियां को शामिल किया गया है।
एशिया बाजार में हो रही उछाल
एशिया के अधिक बाजार में हरे निशान में ट्रेड जारी है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज आज 1.43 ऊपर, जापान का निक्केई 2.66 फीसदी बढ़ोतरी के साथ कारोबार जारी है। ताइवान का शेयर बाजार को लेकर देखा जाए तो 1.88 फीसदी पर कारोबार जारी है। इसके अलावा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी को लेकर 2.37 फीसदी की बढ़ोतरी होचुकी है।
इन शेयर्स में हुई बढ़त
आज कुछ शेयर्स में बढ़त देखने को मिली है। इनमे indusland bank, SBIIN, Bajajfinace, Bajajfinsv, Infy में उछाल हुई है।