Stock Market: शेयर बाजार ने उछाल के साथ की शुरुआत, सेंसेक्स ने 927 अंक की लगाई छलांग
भारत
चेतना मंच
14 Oct 2022 03:51 PM
मुंबई: अमेरिकी शेयर बाजारों में तेजी आज घरेलू शेयर बाजार (Stock Market) पर देखने को मिल रही है। घरेलू शेयर बाजार में आज बहार लौट चुकी हैं। सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बाजार बंपर उछाल करने के बाद खुल गया था। बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 927 अंकों की उछाल करने के बाद 58162 के स्तर पर खुला गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 17322 पर पहुंचकर खुल गया था। शुरुआती कारोबार में इन्फोसिस में करीब 5 फीसद की उछाल देखने को मिली है।
सबसे ज्यादा इंफोसिस के शेयर में 4 प्रतिशत की तेजी हुई है। वहीं, सनफॉर्मा (Stock Market) में सबसे कम आधा फीसदी की तेजी देखी गई है। निफ्टी के टॉप गेनर्स में INFOSYS, ICICI BANK, SBI LIFE, HCL TECH और SBI शामिल है।
अमेरिकी शेयर बाजारों में गिरावट पर लगा ब्रेक
छह दिन से लगातार गिरावट के साथ अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को जोरदार तेजी के बाद बंद हो गया। वॉल स्ट्रीट का प्रमुख संवेदी सूचकांक डाऊ जोंस 827 अंक यानी 2.83 पर्सेंट के भारी उछाल करने के बाद 30038 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ।
30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 390.58 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 57,235.33 अंक पर बंद हुआ। इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 109.25 अंक यानी 0.64 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,014.35 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स शेयरों में विप्रो सबसे अधिक 7.03 प्रतिशत नुकसान में रहा।
आज यहां लगाया गया है दांव
आज के कारोबार में निवेशकों ने अधिक खरीदारी Infosys, ICICI Bank, SBI, Larsen and Toubro और Bajaj Finance जैसी कंपनियों वाले स्टॉक में किया और लगातार निवेश से ये शेयर टॉप गेनर में शामिल हुए हैं। आज प्री-ओपनिंग सेशन में ही निफ्टी ने 17,300 का आंकड़ा पार पहुंच गया था, जबकि सेंसेक्स में 1.62 फीसदी की जबरदस्त बढ़त हुई है।