Stock Market: गिरावट के साथ बाजार की हुई शुरुआत, सेंसेक्स 259 अंक लुढ़का
Picture Source: Wisdom Capital
भारत
RP Raghuvanshi
06 Jun 2022 04:01 PM
मुंबई: आज सप्ताह के पहले कारोबारी (Stock Market) दिन देखा जाए तो सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर हो चुकी है। बीएसई का सेंसेक्स 158 अंकों के नुकसान करने के बाद 55610 के स्तर पर खुल गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी आज के दिन के कारोबार की शुरुआत गिरावट के साथ शुरु हो गया था। फिलहाल 259 अंक गिरावट करने के बाद 55,509 पर कारोबार जारी है।
आज के ट्रेडिंग सेशन में 1011 शेयरों में खरीदारी देखने को मिली और 1435 शेयरों में बिकवाली का माहौल देखने को मिला और 134 शेयरों में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है।
शुरुआती कारोबार में बात करें तो सेंसेक्स (Stock Market) 360 अंकों की गिरावट करने के बाद 55408 के स्तर पर पहुंच गया था। सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक और सन फार्मा को छोड़ बाकी 26 कंपनियों के शेयर लाल निशान पर पहुंच गए थे। वहीं निफ्टी भी 114 अंकों की बढ़त करने के बाद 16469 के स्तर पर बना हुआ था।
शेयर बाजारों में इस सप्ताह मुख्य रूप से भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के नतीजों से तय कर दी जाएगी। इसके अलावा वैश्विक रुझान, विदेशी कोषों के रुख और कच्चे तेल की कीमतों पर भी बाजार भागीदारों की काफी हद तक निगाह रहने जा रही है।
विश्लेषकों ने जानकारी दिया है कि कि बाजार में हाल में सुधार दिखना शुरु हो गया है, लेकिन यह अभी मजबूत नजर नहीं आ रहा । इसकी वजह बढ़ती मुद्रास्फीति और भू-राजनीतिक तनाव के बीच देखा जाए तो वैश्विक स्तर पर नीतिगत रुख को सख्त किया जा रहा है।
आरबीआई की हुई बैठक
जानकारी के मुताबिक, इस हफ्ते बाजार में उतार-चढ़ाव हावी रहने जा रहा है। वहीं रिजर्व बैंक की बैठक, क्रूड ऑयल की कीमत, यूएस से आने वाले आंकड़े और जियो पॉलिटिकल स्थितियों पर मार्केट की चाल निर्भर करने जा रही है। आज ही रिजर्व बैंक की बैठक भी शुरू हो चुकी है। इस तीन दिन की बैठक में रिजर्व बैंक अगली मौद्रिक नीति तय करने जा रहा है।