मुंबई: हफ्ते के दूसरे दिन कमजोर ग्लोबल संकेत के साथ शुरुआत हुई। घरेलू शेयर बाजार (SHARE MARKET) फ्लैट हो चुका है। सेंसेक्स 60,045 पर और निफ्टी 17,915 अंक पर खुल गया। बाजार में फिलहाल फ्लैट कारोबार जारी है। सेंसेक्स 58 पॉइंट बढ़ने के बाद 60,194 पर और निफ्टी 18 पॉइंट चढ़ने के बाद 17,965 पर कारोबार चल रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में 12 शेयर बढ़त होने के बाद और 18 शेयर कमजोरी के साथ कारोबार जारी है। इसमें आईटीसी (ITC), बजाज ऑटो के शेयर में 1% से ज्यादा की तेजी आ चुकी है। वहीं एन एण्ड एम (M&M) और एचसीएल (HCL) टेक के शेयर में 1 प्रतिशत से अधिक की कमजोरी हुई है।
बीएसई (BSE) पर 2,232 शेयर्स में कारोबार चल रहा है। जिसमें 1,494 शेयर्स बढ़त बनाने के बाद और 631 शेयर्स लाल निशान में कारोबार कर रहे हैं। इसके अलावा बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 267 लाख करोड़ रुपए के पार हो चुका है। पिछले दिन यानी कि सोमवार सेंसेक्स 58 पॉइंट यानी 0.13% उछाल के बाद 60,194 पर और निफ्टी 50 पॉइंट यानी 0.28% की तेजी आने के बाद 17,945 के स्तर पर आकर बंद हो गया था।