Stock Market: बढ़त के साथ शेयर बाजार की हुई शुरुआत, सेंसेक्स ने 700 अंक की मारी छलांग
Picture Source: Patrika
भारत
चेतना मंच
27 Jun 2022 03:54 PM
नई दिल्ली. भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) में पिछले सप्ताह की तेजी को बरकरार रखने के दौरान सोमवार को जोरदार शुरुआत हो गई थी। सेंसेक्स में 700 अंकों से ज्यादा का उछाल हो गया था जबकि निफ्टी 16,000 के करीब पहुंचने में कामयाब हुआ था।
सेंसेक्स (Stock Market) सुबह 741 अंक बढ़त के बाद 53,669 पर खुला और कारोबार की शुरुआत हो गई थी, जबकि निफ्टी 227 अंकों की तेजी करने के बाद 15,926 पर खुलकर ट्रेडिंग शुरू कर दिया था। बाजार में तेज बढ़त देखकर निवेशकों में उत्साह भर गया और जमकर खरीदारी कर लिया था। इससे सुबह 9.27 बजे सेंसेक्स 645 अंकों की बढ़त के साथ 53,373 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 218 अंकों की तेजी के साथ 15,917 पर ट्रेडिंग हो रहा था।
इन स्टॉक्स में हुई उछाल
आज के कारोबार में निवेशकों ने शुरुआत से देखा जाए तो Tech Mahindra, HCL Technologies, Wipro, Infosys, IndusInd Bank, Dr Reddy’s और Bajaj Finance जैसे शेयरों पर जमकर दांव लगा दिया गया था, जिससे ये स्टॉक्स 2.6 फीसदी तक बढ़त पाकर टॉप गेनर की सूची में पहुंचकर कारोबार कर रहे थे। JSW Steel और Tata Motors में भी आज तेजी हुई है। आज बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप पर भी शुरुआत से ही 1.3 फीसदी की तेजी हो चुकी है।
सभी सेक्टर्स में हुई उछाल
सेक्टरवार देखें तो आज के कारोबार में सभी सेक्टर हरे निशान पर पहुंच गया है। निफ्टी आईटी आज सभी सेक्टर्स की अगुवाई कर रहा है और इसमें 2 फीसदी तक तेजी हुई है। इसके अलावा बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल, रियल्टी और मेटल में 1 फीसदी से ज्यादा की बढ़त हो गई हैं। आज के कारोबार में देखा जाए तो Hindustan Copper के शेयरों में 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिली है। इसी तरह, SBI cards में भी 3 फीसदी बढ़त हुई है।